बांग्लादेश सीरीज के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया की ओर से शानदार पारी खेलकर जीत टीम इंडिया की झोली में डाल दी। अश्विन टीम इंडिया में ऑलराउंडर रैकिंग में नंबर 2 पर हैं। अपनी 42 रनों बेहतरीन पारी खेली है। अश्विन को दूसरी पारी में इतनी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच बनाया गया। अपनी शानदार पारी खेलने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने मैन ऑफ द मैच सीरीज जीतकर अवॉर्ड लिया। इन दोनों ने 71 रन की नाबाद साझेदारी की और भारत को शर्मनाक हार से बचा दिया।
ऐसा बोले रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन ने अपनी पारी और टीम इंडिया की जीत के लिए कुछ बातें कही हैं। रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि
“हमारे पास ज्यादा बल्लेबाजी नहीं बची थी। यह मैच उस मोड़ पर पहुंच चुका था जहां से हम मुकाबले को गंवा सकते थे। श्रेयस ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। कभी-कभी इन स्थितियों में आपको लगता है कि आपको चीजों से आगे निकलना होगा, उन्होंने अच्छी लाइन फेंकी और मुझे लगा कि हमें अपने डिफेंस पर पर्याप्त भरोसा नहीं है।
श्रेयस की बल्लेबाजी का तरीका पसंद आया। यहां की पिचें काफी अच्छी हैं। लेकिन मुझे लगा कि गेंद बहुत जल्दी नरम हो गई। श्रेय बांग्लादेश को जाता है, उन्होंने कुछ मौकों पर हमें वास्तविक दबाव में डाल दिया।”
फाइनल मैच के लिए ये टीमें दावेदार
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Points Table) में अब सिर्फ भारत, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की फाइनल की रेस में नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया इस टेबल में 76.92 प्रतिशत के साथ लीड कर रही है। वहीं, दूसरे नंबर पर टीम इंडिया है, इंडिया के इस टेबल में 58.93 प्रतिशत अंक हैं। इसके बाद नंबर तीन पर 54.55 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम भी टीम इंडिया के लिए काफी टक्कर नज़र आ रही है। वहीं, श्रीलंका के पास 53.33 पॉइंट्स प्रतिशत है, जिसके चलते टीम चौथे स्थान पर नजर आती है।
