आईपीएल के लिए तैयारियां शुरु हो चुकी हैं, आईपीएल के मिनी ऑक्शन के लिए आज यानि 23 दिसंबर को केरल के कोच्चि में मिनी ऑक्शन की तैयारियां चल रही हैं। इस नीलामी ने 86 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। हालांकि शार्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की संख्या 405 है। इनमें 203 खिलाड़ी विदेश से शामिल किए गए हैं। इस लिस्ट में एक नाम आता है इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक का।
इस टीम के लिए आईपीएल में खेलेंगे हैरी ब्रूक
हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल किया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पिछले सीजन के बाद केन विलियमसन को टीम से रिलीज किया था। इसके बाद हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में अपनी स्क्वाड का आईपीएल 2023 में हिस्सा बनाया है। हैरी की मिनिमम वैल्यू 1.5 करोड़ रखी की गई थी। 23 साल के हैरी ब्रूक इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाजों में से एक हैं। इनके लिए सनराइजर्स की टीम ने जमकर पैसे बरसाएं हैं।
वह बल्लेबाजी के साथ स्लो गेंदबाज भी हैं। हैरी ब्रूक के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड की टीम फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही थी जिसमें हैरी का प्रदर्शन अच्छा रहा था। आपको बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग में हैरी ने अच्छा परफॉर्म किया था। इन्होंने इस लीग में 10 परियां खेली थी जिनमें 264 रन बनाए थे। अपने फॉर्म के चलते ही हैरी सुर्खियों में बने हुए हैं और आईपीएल ऑक्शन में फ्रेंचाइजी इन पर ऊंची बोली लगाती नजर आई हैं।
टी20 करियर में ऐसा रहा है परफॉर्मेंस
हैरी ब्रूक ने टी20 फॉर्मेट के लिए अब तक 20 मैच खेले हैं जिनमें 17 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 26.57 की औसत और 137.78 के स्ट्राइक रेट के साथ 372 रन अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने एक अर्ध शतक भी लगाया था। हैरी ब्रूक आईपीएल 2023 में अपना इस लीग में डेब्यू करने वाले हैं।
