आईपीएल 2023 के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई को सौंप दी है, और बीसीसीआई ने इस लिस्ट की घोषणा भी कर दी है. आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 नवंबर को होना है. फ्रेंचाइजियों द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची ने काफी हैरान कर दिया है.
कुछ फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम के कप्तान को ही इस सीजन में रिलीज कर दिया है. इस सूची में सनराइजर्स हैदराबाद का नाम है जिसने अपने कप्तान केन विलियमसन को ही रिलीज कर दिया है. अब ऐसे में एसआरएच आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर बोली लगा सकती है.
आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद इन 3 खिलाड़ियों पर करेगी करोड़ो की बोली
मयंक अग्रवाल
इस सूची में सबसे पहला नाम भारतीय खिलाड़ी मयंक अग्रवाल का है. मयंक को आईपीएल 2023 के लिए पंजाब किंग्स ने रिलीज किया है. मयंक पंजाब के कप्तान रह चुके हैं और इनके पास कप्तानी का अनुभव भरपूर है. यह कप्तानी में भी अच्छे साबित हुए हैं और एक सफल धाकड़ बल्लेबाज भी हैं ऐसे में कयास है की आईपीएल 2023 में इनके ऊपर सभी फ्रेंचाइजी भारी रकम खर्च करना चाहेंगी.
इन में से एक एसआरएच की टीम भी होगी जो मयंक अग्रवाल पर ऊंची बोली लगा कर उन्हें टीम में शामिल करना चाहेंगी और अपने कप्तान की कमी पूरी करना चाहेगी. आईपीएल 2022 में मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. उन्होंने 12 परियां खेली थी जिसमें उनके बल्ले से 196 रन निकले थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 122.50 का रहा और उनका औसत 16.33 का रहा.
सैम करन
इस सूची में दूसरा नाम सैम करन का है. सैम करन को आईपीएल 2023 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज कर दिया है. मौजूदा समय में सैम करन का प्रदर्शन देखने लायक है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उन्होंने 13 विकेट चटकाए थे जिसके बाद उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला.
ऐसे में उनके प्रदर्शन ने सबका ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया है, तो ये तो लाजमी है की सभी फ्रेंचाइजी उनपर आईपीएल 2023 में जम कर बोली लगाती दिखेगी. उनमें से एक होगी एसआरएच की टीम, जो इस ऑक्शन में अच्छी पॉकेट मनी के साथ उतरेगी और सैम करन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए जम कर पैसे लुटाएगी.
जिमी नीशम
इस सूची में तीसरा नाम जिमी निशम का है. जिमी का टी20 फॉर्मेट में प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा है. वो इस फॉर्मेट के घातक बल्लेबाज हैं. अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से हारते हुए मैच को जीतने में माहिर हैं जिमी निशम.
न केवल बल्लेबाजी, बल्कि अपनी गेंदबाजी से भी सबको प्रभावित करते हैं और टीम के लिए किफायती साबित होते हैं. ऐसे में आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स की टीम इन पर जम कर बोली लगाती दिख सकती है.
