संजू सैमसन
संजू सैमसन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज में टीम इंडिया हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 1-0 से सीरीज जीत चुके हैं। भारत के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके वाह वाही लूटी तो वही इस सीरीज में एक बल्लेबाज ऐसा भी था। जो इस पूरे टूर्नामेंट में क्रिकेट के मैदान में नहीं बल्कि सुर्खियों में रहा। न्यूजीलैंड के नेपियर में इतनी तगड़ी फैन फॉलोइंग देखकर हर कोई हैरान रह गया।

राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के खेलने का इंतजार सभी फैंस कर रहे हैं जबकि ऐसा नहीं हुआ है। इन सबके बीच उनकी नेपियर में फैन फॉलोइंग को देखकर हर कोई दंग रह गया। T20 वर्ल्ड कप सीरीज के आखिरी मुकाबले के बाद राजस्थान रॉयल्स ने इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें संजू के फैन उनके नाम की हूटिंग कर रहे हैं। तभी संजू भी अपने फैंस के पास जाते हैं उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं और उनको ऑटोग्राफी देते हैं। जहां एक तरफ संजू को मौका न मिलने पर उनके फैंस निराश हैं, तो वहीं हर बार मैदान पर दर्शक उनकी हौसला अफजाई करने से भी पीछे नहीं हटते हैं।

संजू सैमसन को लेकर क्या बोले हार्दिक पांड्या

संजू सैमसन को टी20 सीरीज में मौका न मिलने के कारण टीम इंडिया के फैंस काफी दुखी दिख रहे थे। हार्दिक पांड्या ने इसको लेकर कहा

“सबको मौका मिलेगा और जब मौका मिलेगा लंबा मिलेगा। अगर बड़ी सीरीज होती और ज्यादा मैच होते तो जाहिर तौर पर मौके ज्यादा होते। ये छोटी सीरीज थी। मैं ज्यादा चीजें और चेंज में विश्वास नहीं करता और आगे भी नहीं करूंगा।”

संजू सैमसन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स में खेलते हैं। बात करें घरेलू क्रिकेट की तो संजू केरल की ओर से खेलते हैं। संजू 2014 में अंडर 19 में टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।