IND vs BAN: बांग्लादेश नाम के कांटे को रास्ते से हटाने के लिए एडिलेड में दिखेगा भारत का जलवा, जानें क्या कहती हैं पिच रिपोर्ट

By Twinkle Chaturvedi On November 1st, 2022
बांग्लादेश बनाम भारत

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारत (INDIA) अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश (BANGLADESH) के साथ 2 नवंबर को एडिलेड (ADELAIDE) में दोपहर 1ः30 बजे से खेलते हुए नजर आएगी। भारत अपना पिछला मुकाबला साऊथ अफ्रीका से 5 विकटों से हारकर आ रही हैं। जिसके चलते भारत को सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला जीतना बेहद अहम हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भारत मजबूत नजर आती हैं लेकिन विरोधियों को कम समझने की गलती नहीं करनी चाहिए।

बांग्लादेश अपना पिछला मुकाबला जिम्बाब्वे से 3 रनों से जीत कर आ रही हैं। भारत इस वक्त 4 पाइंट्स के साथ दूसरे वहीं बांग्लादेश भी 4 पाइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं।  पिछले मैच में भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी अंत के ओवरों में खराब हो गई थी जिसमें भारत को सुधार करने की जरूरत हैं। आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच होने वाले इस धमाकेदार मुकाबले में पिच का हाल कैसा रहेगा।

भारत बनाम बांग्लादेश ए़डिलेड पिच रिपोर्ट

टी20 वर्ल्ड कप में एडिलेड के मैदान में भारत और बांग्लादेश का मुकाबला इस पिच पर खेला जाने वाला पहला मुकाबला होगा। 2019 के बाद से अब तक इस पिच में एक भी टी20 नहीं खेला गया हैं। अब तक इस मैदान में 5 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 बार मुकाबले जीते हैं। इस पिच का एवरेज स्कोर 182 हैं जिसके अनुसार यहां की पिच बल्लेबाजों का साथ ज्यादा देते हुए नजर आएगी।

पिच रिपोर्ट के अनुसार बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों अपने आप में एक या दो पल की उम्मीद कर सकते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 180 है, जो टी20 मानकों से भी काफी अधिक है। अगर बल्लेबाज गेंदबाजों के उस शुरुआती उछाल को रोक सकते हैं, तो वे यहां आसान रन बना सकते हैं।

लेकिन गेंदबाजों को उम्मीद होगी कि एडिलेड ओवल के बड़े आयाम उनकी सहायता के लिए आएंगे क्योंकि यहां विशेष रूप से सीधी बाड़ को साफ करना आसान नहीं है। बल्लेबाज तेज रनों के लिए स्क्वायर बाउंड्री को निशाना बना सकते हैं और गेंदबाज झूठी शार्ट को प्रेरित करने के लिए अपनी विविधताओं पर भरोसा कर सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीम– रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल।

बांग्लादेश टीम –  नजमुल हुसैन शान्तो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम बांग्लादेश, रोहित शर्मा, शाकिब अल हसन,