राहुल द्रविड़ नहीं महेंद्र सिंह धोनी के गुरुमंत्र पर खेल रहे हैं भारतीय टीम के खिलाड़ी, टी20 विश्व कप की है खास तैयारी

महेंद्र सिंह धोनी

टी20 वर्ल्ड कप में सभी टीमें अपना-अपना दम दिखा रही हैं। महेंद्र सिंह धोनी की टीम इंडिया ने भी वर्ल्ड कप में दो मैच खेले और जीते हैं। इस मैच की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। टीम के सभी खिलाड़ियों में विराट कोहली के बल्ले का कमाल अभी तक के मैचों में सभी ने देखा है। इसी बीच आ रही खबरों की मानें तो पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने युवा खिलाड़ियों को गुरुमंत्र दिया है, जिसे मानकर सभी खिलाड़ी अपने हुनर दिखा रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने दी ये सलाह

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने ऑल राउंडर स्टार हार्दिक पांड्या, सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जैसे कई खिलाड़ियों को सलाह दी है। माही की सलाह की मैच जीतने का एक कारण हो सकती है। एक अंग्रेजी अखबार की माने तो हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत समेत कुछ और खिलाड़ियों को माही ने इस सीजन में राउंड बॉटम यानी नीचे से घुमावादर बल्ले से खेल की सलाह दी है।

महेंद्र सिंह धोनी टी20 फॉर्मेट में इसी तरह के बल्ले से खेलते थे जोकि नीचे से घुमावदार होता है। ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या भी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इस तरह के बल्ले से खेलते ही दिखे हैं। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और नीदरलैंड के खिलाफ मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। वहीं ऋषभ पंत की बात करें तो अभी तक उन्हें एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला है।

माही ने जिताया था 2007 का वर्ल्ड कप

दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में वर्ल्ड कप फॉर्मेंट में टीम इंडिया को ट्रॉफी दिलाई थी। धोनी टी20 वर्ल्ड कप में राउंड बॉटम यानी नीचे से घुमावादर बल्ले से ही खेलते थे। इस साल भी टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी इस फॉर्मेट में खेलते नजर आ रहे हैं।