टी20 वर्ल्ड कप में सभी टीमें अपना-अपना दम दिखा रही हैं। टी20 वर्ल्ड कप के आठवें सीजन में पाकिस्तान को हार मिली है। अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में 2 बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज टीम को स्कॉटलैंड से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिसके बारे में हम आपको बताएंगे, साथ ही कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में भी बताएंगे जिन्हें तोड़ना काफी मुश्किल हो सकता है।
खिलाड़ियों के नाम है आउट करने का रिकॉर्ड
कुछ खिलाड़ियों के नाम आउट करने का शानदार रिकॉर्ड है। इसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के नाम बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 32 बल्लेबाजों को स्टंप के जरिए आउट कराने का रिकॉर्ड है, इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने 23 कैच आउट करने का शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर रखे हैं।
शतक बनाने का टी20 वर्ल्ड कप में शानदार रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में सबसे ज्यादा दो शतक बनाने का इकलौता रिकॉर्ड खिलाड़ी क्रिस गेल ने लगाए हैं। उन्होंने पहले 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था। टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी और सीनियर स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के नाम टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 26 विकेट लेने का शानदार रिकॉर्ड है।
बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम एकमात्र ऐसी टीम जो टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में दो बार (2012 और 2016) चैम्पियन रही है, लेकिन इस साल इस चैंम्पियन टीम को हार का सामना स्कॉटलैंड की टीम के साथ करना पड़ता है।
साथ ही आपको बता दें कि किसी भी मेजबान टीम ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीती है। 2007 में टीम श्रीलंका ने सबसे 6 विकेट के नुकसान पर सबसे ज्यादा 260 रन बनाए थे। इतने रन श्रीलंका के अलावा कोई और टीम नहीं बना पाई है। श्रीलंका के खिलाड़ी महेला जयवर्धने ने वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में सबसे ज्यादा कुल 1020 रन बनाए हैं, इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए कुछ मुश्किल हो सकता है।

