टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) में ऑस्ट्रेलिया में चल रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत पाकिस्तान मैच (IND vs PAK) का मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान में खेला गया। इस मैच में भारत की जीत की चर्चा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इस मैच में विराट के बल्ले ने जो कमाल दिखाया उसी ने भारत की झोली में जीत डाल दी। इस जीत को लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। इसकी कड़ी में स्टार स्पोर्ट्स ने दोबारा मैच दिखाने का ऐलान किया है।
स्टार स्पोर्ट्स ने किया मैच दिखाने का ऐलान
स्टार स्पोर्ट्स ने दिवाली पर अपने दर्शकों को दिवाली गिफ्ट देने की कोशिश की है। टीम इंडिया की जीत के बाद दर्शकों को जो दिवाली गिफ्ट मिला, स्पोर्ट्स चैनल उस पर बोनस देने की सोच रहा है, इससे आपकी खुशी दुगनी हो जाएगी। अगर आप भी टी20 वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर को हुए मैच को दोबारा देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।
अब स्टार स्पोर्ट्स ने यह ऐलान किया है कि यह मैच फैंस को दोबारा रात 8 बजे से देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि यह हाईलाइट नहीं होगा बल्कि यहां मैच की एक-एक गेंद दिखाई जाएगी, जिससे फैंस को लगेगा कि यह मैच लाइव आ रहा है। आप विराट कोहली और बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी की शानदार पारी का मजा दोबारा ले सकते हैं।
भारत ने किया था शानदार प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के समय के अनुसार भारत पाकिस्तान का मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू हुआ था। सबसे पहले टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारत ने गेंदबाजी की। पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इसके बाद भारत की ओर इस लक्ष्य का पीछा किया गया। विराट कोहली ने इस मैच में हार्दिक पांड्या के साथ शानदार पारी खेलकर 53 गेंदो में 82 रन बनाए और लास्ट ओवर की लास्ट बॉल पर एक रन ज्यादा बनाकर जीत हासिल की।

