दिनेश कार्तिक को पाकिस्तान के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन ने बचाया तो बोले थैंक्स, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

By Tanu Chaturvedi On October 25th, 2022
दिनेश कार्तिक को पाकिस्तान के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन ने बचाया तो बोले थैंक्स, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत पाकिस्तान (Ind vs pak) के बीच हुए मुकाबले में भारत की जीत हुई थी। इस मैच में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) टीम इंडिया के फर्स्ट च्वाइस विकेटकीपर बल्लेबाज रहे।

पिछले कुछ समय से इस बात पर विवाद खड़ा हो रहा था कि ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से टीम की पहली पसंद कौन है लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ पंत को नजरअंदाज कर डीके (दिनेश कार्तिक) को टीम में जगह देने से यह बात साफ हो गई है। वहीं मुकाबला खत्म होने के बाद डीके ने अश्विन को धन्यवाद दिया, उन्होंने अश्विन को क्यों किया धन्यवाद, आइए जानते हैं कि क्या है ये पूरा माजरा…..

दिनेश कार्तिक ने अश्विन को दिया धन्यवाद

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिनेश कार्तिक आखिरी ओवर में पांचवी गेंद पर आउट हो गए। उनका बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। इसके कारण जीत का पलड़ा पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ झुकने लगा। लेकिन अश्विन ने आखिरी ओवर में बल्लेबाजी कर एक रन हासिल किया और टीम के लिए जीत हासिल की।

वहीं, अगर भारत यह मैच हार जाता तो डीके को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता, मगर अश्विन की वजह से वह बच गए। जिसकी वजह से दिनेश ने अश्विन से कहा कि, मुझे बचाने के लिए तुम्हारा बहुत शुक्रिया।

दिनेश का बल्ला नहीं दिखा पाया था कमाल

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिनेश कार्तिक का बल्ला बिल्कुल ही खामोश रहा। आखिरी ओवर में वह टीम के लिए महज एक ही रन की पारी खेलकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या की 40 रनों की अहम पारी खत्म होने के बाद डीके मैदान पर आए, लेकिन पहली बॉल पर ही आउट हो गए। वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके। इसके बाद अश्विन को भेजा गया उन्होंने 1 रन लेकर भारत को जीत दिलाई।

Tags: टी20 वर्ड कप, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन,