टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 23 अक्टूबर का पहला मुकाबला क्वालिफायर राऊंड से सुपर-12 में पहुंचने वाली टीम श्रीलंका (SRILANKA) और आयरलैंड (IRELAND) के बीच बल्ंडस्टोन ऐरेना (BLUNDSTONE ARENA) में सुबह 9ः30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ने ही शुरूआत भले ही हार के साथ की हो लेकिन खत्म दोनों ही टीमों ने क्वालिफायर राऊंड के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-12 में जगह बनाई हैं।
श्रीलंका आयरलैंड के मुकाबले ज्यादा मजबूत टीम नजर आती हैं लेकिन आयरलैंड ने सुपर-12 में जगह बनाने के लिए दो बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त देते हुए वर्ल्ड कप स बाहर कर दिया हैं। दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप के सुपर-12 स्टेज में जोरदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएगी। आइए जानते हैं कि इस अहम मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या रहेगी-
आयरलैंड के खिलाफ दावा पेश करने उतरेगी श्रीलंका
श्रीलंका टीम को टी20 वर्ल्ड कप की शुरूआत में नामिबिया जैसी टीम से करारी हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन बाद के खेलों में टीम ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए सुपर-12 में जगह पक्की कर ही ली हैं। टीम को एक बड़ा झटका जरूर लगा हैं ऑलराऊंडर खिलाड़ी दुश्मांथा चमीरा चोटिल होकर वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं उनको कसुन रजिथा ने रिप्लेस किया हैं। वानिंदु हसरंगा टीम के सबसे अहम खिलाड़ी बने हुए हैं समय आने पर रन और विकेट निकाल कर वो श्रीलंका को गेम में बनाए रखते है।
ग्रुप स्टेज के 3 मैचों में हसरंगा ने कुल 7 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं कुशल मेंडिस ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में 79 रनों की पारी खेली थी जो कि मैच विनिंग पारी साबित हुई। श्रीलंका अपने आखिरी मुकाबले में जिस प्लेइंग 11 के साथ उतरी थी उसी प्लेइंग 11 के साथ आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में उतरती हुई नजर आ सकती हैं।
श्रीलंका संभावित प्लेइंग 11
पथुम निशांका, कुश्ल मेंडिस, धनंजय डि सिल्वा, भानुक राजपक्षे, चरिथ असलांका, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करूनार्तने, भिनुरा फर्नेडो, महिश ठीकसाना, लाहिरू कुमारा।
आयरलैंड फिर दिखाएगी बल्ले का कमाल
पिछले दो सालों से आयरलैंड क्रिकेट का स्तर नीचे गिरता हुआ नजर आ रहा था। इस वर्ल्ड कप में आने से पहले वह अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर ही हिस्सा बनती हुई नजर आई थी। आयरलैंड को अपना पहला मुकाबला हार पड़ना था। लेकिन बाद के दोनों मुकाबलों में टीम ने बल्लेबाजी का कमाल दिखाते हुए शानदार जीत दर्ज की।
वेस्टइंडीज के साथ आखिरी मुकाबले में कप्तान एंड्रयू बालबर्नी के शानदार पारी और अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्ट्रॉर्लिंग के दम पर टीम ने वेस्टइंडीज को 9 विकटों से शिकस्त दी। आयरलैंड ने जिस अंदाज से वेस्टइंडीज जैसी धुरंधर टीम को हराया हैं उस हिसाब से उनको हल्के में नहीं लिया जा सकता हैं। आयरलैंड श्रीलंका के खिलाफ एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाती हुई नजर आएगी।
आयरलैंड संभावित प्लेइंग 11
पॉल स्ट्रॉर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लॉर्कन टकर, हैरी टैक्टर, गैरिथ डैलानी, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडियर, सिमी सिंह, जोश लिटिल, बैरी मैकर्थी।
