IND vs RSA: रोहित शर्मा मैच हारने के बाद दिनेश कार्तिक के साथ करने लगे हंसी मजाक, वीडियो तेजी से हुआ वायरल

By cricket writer On October 5th, 2022
IND vs RSA: रोहित शर्मा मैच हारने के बाद दिनेश कार्तिक के साथ करने लगे हंसी मजाक, वीडियो तेजी से हुआ वायरल

भारत (India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच चल रही टी20 सीरीज के अंतिम मैच में टीम इंडिया को हार का मजा चखना पड़ गया. हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम पहले ही सीरीज को अपने नाम कर चुकी है. आखिरी मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बात पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) हसीं ठिठोले लगाते नजर आए. दोनों खिलाड़ियों के हसी मजाक करते हुए वीडियो को बीसीसीआई (BCCI) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने शेयर किया है.

रोहित शर्मा ने मैच के बाद की मस्ती

रोहित शर्मा की बात पर दिनेश कार्तिक पर हसी के ठहाके

रोहित शर्मा की बात पर दिनेश कार्तिक पर हसी के ठहाके

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका से सीरीज को अपने नाम कर लिया है. हालांकि भारत को तीसरे मैच में हार का स्वाद चखना पड़ा. मैच के बाद रोहित शर्मा की बात पर दिनेश कार्तिक काफी ज्यादा हसी मजाक करते हुए नजर आए. दिनेश कार्तिक ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ काफी मजा करते हुए दिखे, वो रोहित की बात मजाक में ताली बजाते हुए भी दिखे. इसके साथ अन्य खिलाड़ियों ने भी मस्ती की.

दिनेश कार्तिक ने किया शानदार प्रदर्शन

रोहित शर्मा की बात पर दिनेश कार्तिक पर हसी के ठहाके

रोहित शर्मा की बात पर दिनेश कार्तिक पर हसी के ठहाके

दोनों खिलाड़ियों के वीडियो को बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया. वीडियो मे दोनों खिलाड़ियों की मस्ती को देखा जा सकता है कि किस तरह से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthi) हसी मजाक कर रहे है. तीसरे मैच में दिनेश कार्तिक ने शानदार खेल खेला. कार्तिक ने 219 के स्ट्राइक रेट से 21 गेंदों पर 46 रन बनाने में सफल रहे. दिनेश ने अपनी पारी में चार छक्के और चार चौके लगाए. हालांकि टीम इंडिया मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पाई, लेकिन सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम की ही रही.

इसे भी देखें Rohit Sharma विराट की विनिंग पारी पर हार बैठे दिल, कुछ इस तरह मनाया भारत की जीत का जश्न, वायरल हुआ VIDEO

Tags: दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा,