IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20 मैच में जीता टॉस! चुनी पहले गेंदबाज़ी, रोहित ने किया बुमराह को बाहर

By Akash Ranjan On September 28th, 2022
IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20 मैच में जीता टॉस! चुनी पहले गेंदबाज़ी, टीम इंडिया की प्लेइंग-XI में हुए ये बदलाव

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की रोमांचक T20 सीरीज़ (IND vs SA 1st T20) का पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केरला के ग्रीनफ़ील्ड स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम कर सीरीज़ में अच्छी शुरुआत करना चाहेंगी।

वहीं, यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिहाज से महत्वपूर्ण होने वाले है। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि भारत-और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच होने वाले इस रोमांच से भरपूर मुकाबले की ज़रूरी जानकारी।

भारत ने पहले टी20 में जीता टॉस! चुनी पहले गेंदबाज़ी

भारत और साउथ अफ्रीका हेड टू हेड (T20I)

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेले गए अब तक खेले गए टी-20 हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो दोनों टीमों का आमना-सामना कुल 20 मैचों में हुआ है. इनमें से 11 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. तो वहीं 8 मैचों का नतीजा अफ्रीकी टीम के पक्ष में रहा है, यानी हेड टू हेड आंकडों के लिहाज से देखें तो भारतीय टीम प्रोटियाज टीम से काफी आगे हैं।

इसी साल जून के महीने में खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज ना नतीजा 2-2 पर खत्म हुआ था। क्योंकि आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था

इस सीरीज में शुरूआती 2 मैचों में जरूर टीम इंडिया को मेहमान ने बुरी तरह रौंदा था। लेकिन, लगातार 2 मैचों में जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज को 2-2 के बराबरी रोमांचक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया था। अब एक बार फिर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली सीरीज में भी सभी को कांटे की टक्कर देखने की उम्मीद है।

भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-XI

टीम इंडिया – रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल और आर अश्विन।

साउथ अफ्रीका टीम – टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रीले रॉसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, टेरिस्टन स्टब कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे, वेन पार्नेल, केशव महाराज, तबरेज शम्सी।

 

Tags: T20 सीरीज, ग्रीनफ़ील्ड स्टेडियम, भारत और साउथ अफ्रीका,