IND vs AUS: "ऐसे जीतेंगें वर्ल्ड कप"- भारत की प्लेइंग 11 में फिसड्डी खिलाड़ियों को देखकर भारतीय फैंस का पारा चढ़ा सातवें आसमान
IND vs AUS: "ऐसे जीतेंगें वर्ल्ड कप"- भारत की प्लेइंग 11 में फिसड्डी खिलाड़ियों को देखकर भारतीय फैंस का पारा चढ़ा सातवें आसमान

भुवनेश्वर कुमारः भारत (INDIA) और आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आ 25 सिंतबर को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद (RAJIV GANDHI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7 बजे से खेला जा रहा हैं। दोनों टीमों के बीच सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं। आज भारतीय टीम में एक बदलाव के अलावा और कुछ भी बदलाव नही किए गए हैं। भुवनेश्वर कुमार आज प्लेइंग 11 में वापसी कर रहे हैं। आज एक बार फिर भारत की गेंदबाजी यूनिट पर फैंस निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं।

भारतीय टीम की गेंदबाजी क्रम को देखकर भड़के फैंस

भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग 11 में देखकर भड़के फैंस

भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ गेंदबाजी के कारण हारा था। भारत ने पिछले मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी के चलते जीत दर्ज की थी। हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL), युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) और भुवनेश्वर कुमार (BHUVANSEHWAR KUMAR) जिनसे बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं वह लगातार फ्लॉप होते नजर आ रहे हैं।

भुवनेश्वर कुमार को पिछले मैच में ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन आज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की जगह पर उनकी टीम में वापस से वापसी हुई हैं। हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल जो पिचले दोनों मैचों में टीम के लिए मंहगे साबित हुए हैं।

फैंस का कहना हैं कि इनकी जगह पर उमेश यादव (UMESH YADAV) और अश्विन (ASHWIN) जैसे खिलाड़ियों को जगह मिलनी चाहिए थी। गेंदबाजी यूनिट भारत की फिर डगमगाती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया में फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-