IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान एशिया कप में पहली बार दिखेंगी आमने-सामने, जानें इस महामुकाबले में किसका साथ देगी दुबई की पिच
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान एशिया कप में पहली बार दिखेंगी आमने-सामने, जानें इस महामुकाबले में किसका साथ देगी दुबई की पिच

भारत बनाम अफगानिस्तानः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 चरण का पांचवा मुकाबला भारत (INDIA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच 8 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अपने पिछले दो मुकाबलों में हार कर आ रही हैं। वहीं अफगानिस्तान भी यहां से दोनों टीमों के लिए मुकाबला जीतना अहम हैं।

भारतीय टीम 1 मैच जीतकर भी फाइनल की ओर शायद ही प्रवेश कर पाएगी। लेकिन यह जीत और टीम में कि गए बदलाव दोनों टीमों के लिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बहुत काम आएगा। आइए बारत बनाम अफगानिस्तान के होने वाले मुकाबले में दुबई की पिच का हाल कैसा रहेगा जानते हैं-

भारत बनाम अफगानिस्तान दुबई स्टेडियम पिच रिपोर्ट

भारत बनाम अफगानिस्तान दुबई स्टेडियम पिच रिपोर्ट

एशिया कप 2022 के सुपर-4 स्टेज पांचवा मुकाबला भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच 8 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। इसी पिच पर भारत ने अपना पिछला मुकाबला श्रीलंका से 6 विकटों से हारा था। एशिया कप 2022 में दोनों ही टीमें पहली बार टकराती नजर आएगी। हमने भारत और श्रीलंका के मुकाबले में देखा था कि इस पिच पर गेंद पहली पारी में थोड़ा फंस कर आ रही थी और दूसरी पारी में बल्लेबाजी ज्यादा आसान दिख रही थी।

पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इस पिच 170-180 अमूमन बन सकती हैं। दुबई की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों के पक्ष में होती है और मैच के आगे बढ़ने पर बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। पेसर अच्छी उछाल और गति से लाभ उठा सकते हैं जो सतह प्रदान करता है और पहले विकेट लेता है।

पारी की शुरुआत में बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा। स्पिन के ओवर महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि पिच एक अच्छा टर्न देती है। दुबई में हाल ही में यह देखा गया है कि कुल का पीछा करने वाली टीमों को बचाव पक्ष की तुलना में अधिक सफलता मिली है। ओस का असर यहां के खेलों के नतीजों पर भी पड़ता है, इसलिए भारत बनाम अफगानिस्तान के मैच में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुन सकते हैं।

भारत और अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

अफगानिस्तान टीम- हजरतुल्लाह ज़ज़ई, रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जद़रान, नजीबुल्लाह जद़रान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, करीम जन्नत, सैमीउल्लाह शिनवरी, नवीन उल हक, मुजिब उर रहमान, फजल हक फारूकी।