कल भारत और पाकिस्तान के खिलाफ महा मुकाबला खेला गया है। यह मुकाबला दुबई के मैदान में खेला गया है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन जीत हासिल की है भारतीय टीम ने 5 विकेट से पाकिस्तान को हरा दिया है। इस दौरान रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने शानदार प्रदर्शन किया है रविंद्र जडेजा ने हार्दिक पांड्या के साथ शानदार पारी खेली है। रविंद्र जडेजा ने 29 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाए हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताने में रविंद्र जडेजा का पूरा सहयोग रहा है। इस दौरान मैच होने के बाद रविंद्र जडेजा की ऐसे आदमी से मुलाकात हो गई जिस जिसको कुछ दिन पहले रविंद्र जडेजा ने जमकर लताड़ लगाई थी। सामना होने के बाद रवींद्र जडेजा का कुछ ऐसा रिएक्शन रहा जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि आखिर वह कौन सा शख्स था जिससे रविंद्र जडेजा की मुलाकात हो गई।
मांजरेकर से रविंद्र जडेजा का हुआ सामना
sanjay manjrekar& sir ravindra jadeja never ending story #IndiaVsPakistan pic.twitter.com/sFXrXeQzMW
— saiiiiii (@Sasi91226397) August 28, 2022
भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी रविंद्र जडेजा का सामना भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मांजरेकर से हो गया। मांजरेकर और जडेजा का झगड़ा किसी से छुपा नहीं है। रविंद्र जडेजा की मुलाकात तब हुई जब मांजरेकर पोस्ट मैच की ड्यूटी कर रहे थे और जडेजा का इंटरव्यू लेने के लिए गए।
दरअसल आपको बता दें 2019 वर्ल्ड कप के दौरान मानसिंह करने जडेजा को बिट्स एंड पीस क्रिकेटर कहां था। जिसके बाद रविंद्र जडेजा ने मांजरेकर को जमकर फटकार लगाई थी उन्होंने कहा था कि मैंने आपसे दोगुनी मैच खेले हैं और आगे खेल भी रहा हूं। जिन्हें सम्मान मिल चुका हूं उन्हें सम्मान देना सीखो।
जिसके बाद रविंद्र जडेजा और मांजरेकर की खटास सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी। दोनों के बीच काफी तगड़ी अनबन हो गई थी । इसी के बाद रविंद्र जडेजा की मुलाकात भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच होने के बाद मांजरेकर से हो गई। इसके बाद रवींद्र जडेजा का रिएक्शन सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
मांजरेकर ने रविंद्र जडेजा से पूछे ऐसे सवाल
आपको बता दें भारत बनाम पाकिस्तान के मैच के बारे में रविंद्र जडेजा से मांजरेकर ने इंटरव्यू लिया। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान पूछते हुए कहा कि, क्या आप मुझसे बात करने में सहज हैं? जिसका जवाब देते हुए रविंद्र जडेजा ने कहा,
” हां हां बिल्कुल मुझे कोई परेशानी नहीं है”। जिसके बाद रविंद्र जडेजा ने कहा उनके पास शानदार बॉलिंग अटैक है। मैं खेल खत्म कर सकता था लेकिन हार्दिक पांड्या शानदार खेलें मुझे हार्दिक पांड्या के शॉट पर बहुत प्रसन्नता हुई है। मुझे प्रसन्नता हुई कि आखिर तक हार्दिक पांड्या मैदान पर डटे रहे। वही आपको बता दें हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा ने बेहद शानदार पारी खेली है।
