टीम इंडिया: किसी भी बल्लेबाज के लिए उसका बैट उसके लिए बहुत मायने रखता हैं, कई दिग्गज़ क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि, बल्लेबाज अपने बैट की देखभाल अपने बच्चे की तरह करते हैं. कई प्रकार के कंपनीज स्टीकर बल्लेबाजों के बैट पर हमें अक्सर देखने को मिलते हैं. जिनके द्वारा दरअसल बैट नहीं बनाए जाते, बल्कि सिर्फ वह अपनी कंपनी को प्रोमोट करते हैं, जिसके बदले में खिलाड़ि बेशुमार पैसे भी लेते हैं.
किसी समय सचिन द्वारा अपने बैट पर एमआरएफ (MRF) का स्टीकर लगाया जाता था, और क्रिकेट प्रेमी यही समझते थे की सचिन का बैट एमआरएफ (MRF) कंपनी द्वारा बनाया गया है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता, वह कंपनी सिर्फ अपना प्रचार कर रही होती हैं, अपने नाम को प्रोमोट कर रही होती हैं आइए आज हम जानते हैं की कौनसा खिलाड़ी अपने बेट पर स्टिकर लगाने के लिए कंपनी से कितने पैसे वसूलता हैं.
सुरेश रैना – 3 करोड़

भारतीय टीम के बल्लेबाज सुरेश रैना फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, लेकिन फिर भी क्रिकेट फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता बहुत अधिक हैं. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए रैना द्वारा अपने बैट पर सिएट (CEAT) का स्टीकर लगाया जाता हैं, जिसके लिए उन्हें कंपनी द्वारा तीन करोड़ रुपए का भुगतान करती हैं.
शिखर धवन

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज और सीमित ओवर क्रिकेट के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन करने वेक शिखर धवन भारत के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं. इसके अतिरिक्त आईपीएल के दौरान वह प्रदर्शन के लिए हमेशा लोगो का ध्यान अपनी और खींचते रहते हैं, धवन द्वारा भी अपने बैट पर एमआरएफ (MRF) का स्टीकर लगाया जाता हैं. जिसके लिए कंपनी द्वारा उन्हें 3 करोड़ की राशि का भुगतान किया जाता हैं.
रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस समय में दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज में माने जाते हैं, भारत के तीनों ही फॉर्मेटों में रोहित शर्मा द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया जा रहा हैं. रोहित शर्मा अपने बैट पर सिएट (CEAT) का स्टीकर लगाते हैं, जिसमें उन्हें तीन करोड़ से साढ़े तीन करोड़ रुपए की कीमत मिलती है. आपको बता दें की, उनके प्रदर्शन को देखते हुए आने वाले समय में इसकी कीमत में बढ़ोतरी सिएट (CEAT) कंपनी कर सकती हैं.
एमएस धोनी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज कि अब चमक कम हो गई है, धोनी अब शायद ही टीम इंडिया के लिए खेलते दिखें लेकिन विज्ञापन की दुनिया को देखते हुए उनकी लोकप्रियता में थोड़ी सि कमी जरूर आई है. धोनी द्वारा अपने बैट पर स्पार्टन का स्टीकर लगाया जाता है,जिसके लिए कंपनी से उन्हें 6 करोड़ की राशि मिलती हैं.
विराट कोहली

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर और क्रिकेट सहित विज्ञापन जगत के भी किंग कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भारत सहित दुनिया भर की कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में दिखाई देते हैं. वर्तमान समय में कोहली टायर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ (MRF) का स्टीकर अपने बैट पर लगाए देखे जाते हैं, जिसके लिए कंपनी द्वारा उन्हें सालाना 8 करोड़ का भुगतान किया जाता है, आपको बता दें की उनको मिलने वाली राशि बाकी खिलाड़ियों की तुलना में सबसे अधिक हैं क्योंकि उनकी फेन फॉलोइंग भी सबसे ज़्यादा हैं.

