IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच देखने के लिए खत्म हुआ फैंस का इंतजार, मैच में हुई देरी से फैंस ने मचा दिया सोशल मीडिया में तूफान
IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच देखने के लिए खत्म हुआ फैंस का इंतजार, मैच में हुई देरी से फैंस ने मचा दिया सोशल मीडिया में तूफान

भारत बनाम वेस्टइंडीजः भारतीय टीम (INDIA TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती दिखाई दे रही हैं। पहले मैच में 68 रनों की जीत प्राप्त करने के बाद भारतीय टीम अपने फॉर्म को बरकरार रखने की उम्मीद से मैदान में उतरती दिखाई देगी। आज 1 अगस्त को सीरीज का दूसरा मैच वॉर्नर पॉर्क में 2 घंटे देरी से भारतीय समय 11 बजे से खेला जा रहा हैं।

वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं। भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच 3 घंटे के अंतराल के बाद से शुरू हुआ। आज फैंस को मैच देखने के लिए थोड़ा ज्यादा लंबा इंतजार करना पड़ा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के समय बदलाव से नाराज हुए फैंस

भारतीय टीम ने सीरीज का पहला मैच 68 रनों से जीता था, भारत आज के मैच में भी अपना वही शानदार फॉर्म बरकरार रखने के उम्मीद से उतरती हुई नजर आएगी। भारतीय टीम पिछले मैच की तरह आज भी पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आने वाली हैं। भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज रात 8 बजे से शुरू होने वाला था।

लेकिन फिर इस मैच को 2 घंटे देरी से शुरू किया जाएगा यह जानकारी सामने आई, क्योंकि खिलाड़ियों का लगेज स्टेडियम में नहीं पहुंचा था। मगर 10 बजे से शुरू होने वाला मैच 11 बजे से शुरू किया गया। इसका कारण तो स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया हैं, पर क्रिकेट फैंस बार-बार मैच के समय में बदलाव होने से नाराज दिखें। सोशल मीडिया में फैंस जमकर मजेदार तरीके से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें ट्वीट