भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए आईपीएल 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। बतौर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान और बल्लेबाज रोहित आईपीएल के इस सीजन में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। आईपीएल से मुंबई इंडियंस की जल्दी विदाई के बाद रोहित को इंग्लैंड दौरे से पहले ब्रेक मिल गया है। रोहित इस समय मॉलदीव में फैमिली संग छट्टियां एंज्वॉय कर रहे हैं।
छुट्टियां मनाने मालद्वीप पहुंचे रोहित शर्मा

एक काफी खराब आईपीएल सीज़न के बाद अपना मूड फ्रेश करने के लिए मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने परिवार संग मालदीव्स छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं। वह 2 महीने के लंबे बायो बबल से निकले हैं। जिसके बाद वह ज़रूर कुछ समय अपने परिवार के साथ इत्मीनान से बिताना चाहेंगे।
मालूम हो कि मालदीव्स पहुंचते ही शर्मा जी ने सोशल मीडिया के सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरीज़ और एक खास पोस्ट भी शेयर की है। जिसमें रोहित ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह संग एक बहुत ही क्यूट तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें रोहित-रितिका को बहुत प्यार से देख रहे हैं और वहीं रितिका (Ritika Sajdeh) की खुशी उनके चेहरे से साफ झलक रही है। इस पोस्ट की कैप्शन में हिटमैन ने लिखा “अगले कुछ दिनों के लिए मुझे बस यही चाहिए।”
रोहित को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से मिला आराम

रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज में आराम दिया गया है। भारतीय टीम 9 जून से दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी। इस सीरीज में 5 टी20 मैच खेले जाएंगे। रोहित के अलावा विराट कोहली और पेसर जसप्रीत बुमराह को भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया है। रोहित शर्मा 15 या 16 जून को टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ इंग्लैंड दौरे पर रवाना होंगे। आईपीएल में मुंबई इंडियंस का जल्दी अभियान खत्म होने के बाद रोहित को लंबा ब्रेक मिल गया, जिसको उन्होंने दोनों हाथों से लपका।
आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा के बल्ले से नहीं निकला अर्धशतक

आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब रोहित शर्मा के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 15वें सीजन में अपना आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में भी रोहित कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 13 गेंदों पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
View this post on Instagram

