IPL 2022, DC vs PBKS: प्लेऑफ की दौड़ के बीच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा महायुध्द, जाने कैसा रहेगा पिच का हाल
IPL 2022, DC vs PBKS: प्लेऑफ की दौड़ के बीच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा महायुध्द, जाने कैसा रहेगा पिच का हाल

आईपीएल 2022 का 64वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के  बीच 16 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY PATIL STADIUM)  में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स अपना पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) से 8 विकटों से जीत कर आ रही है तो वहीं दूसरी पंजाब किंग्स भी अपना पिछला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)  से 54 रनों से जीत कर आ रही है। प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ने के लिए दोनों ही टीमों को अपना यह मुकाबला जीतना बहुत जरूरी है।

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स डीवाई पाटिल स्टेडियम पिच रिपोर्ट

Know about DY Patil Stadium - we2news

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच  मैच 16 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY PATIL STADIUM) में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने इस स्टेडियम में इस सीजन 3 मैच खेले है जिसमें 2 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली ने यहां 3 मैच खेले है जिसमें 1 में जीत और दो में  हार का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इसी मैदान में 8 विकटों से जीता था। पिच की मिट्टी लाल होने से यहां गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है यहां 180 रनों का लक्ष्य भी दूसरी पारी में टीम के लिए मुश्किलें खड़ी करता है। बल्लेबाजी के लिए ये पिच उतनी शानदार नहीं आती है। इस पिच में तेज गेंदबाजों को अच्छा बाऊंस मिलेगा लेकिन ड्यू के वजह से स्पिनर को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

पंजाब किंग्स 12 मैचों में 12 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल पर सातवें नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स 12 मैच में 12 पाइंट के साथ पांचवें नंबर पर विराजमान है। प्लेऑफ में दौड़ में आगे बढ़ने के लिए आज दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाने में कोई कमी नहीं रखेगी।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: Delhi Capitals Vs Punjab Kings game moved from Pune to Mumbai because of COVID cases in Delhi camp

दिल्ली कैपिटल्स-   ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मनदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

पंजाब किंग्स –   मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरूख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाड़ा, वैभव अरोड़ा, राहुल चहर, अर्शदीप सिंह।