IPL 2022, MI vs CSK: रोहित शर्मा ने अपनी टीम के इस युवा खिलाड़ी की टीम इंडिया में करा दी इंट्री, बताया अगला भारतीय सुपरस्टार
IPL 2022, MI vs CSK: रोहित शर्मा ने अपनी टीम के इस युवा खिलाड़ी की टीम इंडिया में करा दी इंट्री, बताया अगला भारतीय सुपरस्टार

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 59वां मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम आमने-सामने थी। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 97 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 5 विकेट से कर लिया।

चेन्नई ने बनाया दूसरा सबसे छोटा स्कोर

चेन्नई सुपर किंग्स 80 रन बनाते ही अपने सबसे छोटे आईपीएल स्कोर से आगे निकली, लेकिन दूसरे छोटे स्कोर को पार नहीं कर सकी। 97 रनों पर ऑल आउट होने वाली सीएसके टीम का ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। टीम का पहला छोटा स्कोर भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले के ओवरों में ईशान किशन, रोहित शर्मा, डेनियल सैम्स और ट्रिस्टन स्टब्स के विकेट गंवा दिए। हालाँकि, तिलक वर्मा ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और टिम डेविड ने छक्का लगाकर मुंबई को जीत दिला दिया।

मैच के बाद क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा?

मैच के बाद बोलते हुए, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि कुछ तनावपूर्ण क्षण थे जब मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन वे जानते थे कि जीत के लिए शांत रहने की ज़रुरत है। मैच के बाद रोहित ने कहा कि,

” जब शुरुआत में हमारे कुछ विकेट गिरे तो हम थोड़ा घबरा गए थे लेकिन विश्वास था कि यह मैच हमारे पाले में आने वाला है। हम वानखेड़े की पिच को जानते है और यहां काफ़ी खेला है। इसी कारण से हमें भरोसा था। आईपीएल में ज़्यादातर पिचों पर काफ़ी रन बन रहे हैं। इस पिच पर उछाल और स्विंग को देख कर अच्छा लग रहा है।”

रोहित शर्मा ने युवा तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह की काफ़ी प्रशंसा की। रोहित शर्मा ने आगे कहा कि,

 

” हम कुछ नए बल्लेबाज़ों को मौक़ा देकर देख रहे थे कि वे दबाव में कैसा प्रदर्शन करते हैं। तिलक ने आईपीएल के पहले ही साल में कमाल का प्रदर्शन किया है। उनका टेम्परामेंट कमाल का है। साथ ही आप देखेंगे कि बहुत जल्द वह भारतीय टीम के लिए सभी फ़ॉर्मेट में खेलेंगे। बुमराह को मैं ज़्यादा कुछ नहीं समझाता। उन्हें पता होता है कि उन्हें कब क्या करना चाहिए।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *