IPL 2022, RR vs CSK: टॉप 2 में जाने के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम में होगा ये बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी की दोबारा होगी इंट्री
IPL 2022, RR vs CSK: टॉप 2 में जाने के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम में होगा ये बड़ा बदलाव, इस खिलाडी की दोबारा होगी इंट्री

आईपीएल 2022 (IPL) के 15वें सीजन के 58वें मुकाबले में 11 मई को संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मुक़ाबला मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन में ये दोनों टीमें दूसरी बार एक दूसरे के ख़िलाफ़ भिड़ती नजर आएगी। इससे पहले जब मैदान पर ये दोनों टीमें आमने सामने थी तब राजस्थान ने दिल्ली को 15 रनो से मात दी थी।

राजस्थान रॉयल्स टीम के चहल और अश्विन मचा रहे हैं धमाल

इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के पास सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है। इसकी वज़ह टीम के खिलाडी युजवेंद्र चहल शानदार फॉर्म में चल रहे है। यूजी ने अभी तक 14.50 की औसत से 22 विकेट चटकाए है। इसके अलावा राजस्थान टीम के रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।

राजस्थान टीम के डेरिल मिशेल को मिलेगा मौका

राजस्थान रॉयल्स के लिये सबसे अच्छी बात यह है कि विस्फाटक बल्लेबाज़ जोस बटलर पर ज़्यादा प्रेशर नहीं है। लेकिन इस मैच में कप्तान संजू सैमसन और देवदत्त पडिक्कल को बेहतर पारियां खेलनी होगी। टीम को शिमरॉन हेटमॉयर की कमी खलेगी जो अपने बच्चे के जन्म के कारण गयाना अपने देश लौट चुके है। ऐसे में उनकी जगह रसी वैन डर डूसेन या डेरिल मिशेल को मौका दिया जा सकता है।

राजस्थान रॉयल्स ने 11 मैचों में से 7 मैचों में जीत हासिल की है। आरआर 14 अंको के साथ प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं बात करें दिल्ली कैपिटल्स की तो, डीसी 11 में से 5 मैचों में जीत के साथ प्वाइंट टेबल में पांचवें स्थान पर है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स राजस्थान रॉयल्स से बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतेरगी। अगर यह मैच राजस्थान रॉयल्स जीत जाती है तो 16 अंको के साथ लखनऊ और गुजरात के बराबर पहुंच जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *