IPL 2022, RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में क्या बारिश कर सकती है मज़ा ख़राब? जानें मौसम का हाल
IPL 2022, RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में क्या बारिश कर सकती है मज़ा ख़राब? जानें मौसम का हाल

आईपीएल 2022 (IPL) के 15वें सीजन के 58वें मुकाबले में 11 मई को संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मुक़ाबला मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन में ये दोनों टीमें दूसरी बार एक दूसरे के ख़िलाफ़ भिड़ती नजर आएगी। इससे पहले जब मैदान पर ये दोनों टीमें आमने सामने थी तब राजस्थान ने दिल्ली को 15 रनो से मात दी थी।

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली का अभी तक का प्रदर्शन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 11 मैचों में से 7 मैचों में जीत हासिल की है। जिससे राजस्थान 14 अंको के साथ प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बरक़रार है। वहीं बात करें दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की तो, डीसी 11 में से 5 मैचों में जीत के साथ प्वाइंट टेबल में पांचवें स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फैन्स दिलचस्प मैच की उम्मीद कर रहे हैं। दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड भी काफी दिलचस्प है। अबतक दोनों टीमों ने आईपीएल के इतिहास में एक-दूसरे के खिलाफ 25 मैच खेले हैं, जिसमे दिल्ली कैपिटल्स ने 12 तो राजस्थान रॉयल्स ने 13 मैचों में बाज़ी मारी है।

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

Weather.com के अनुसार, 11 मई को मुंबई शहर का तापमान दिन के दौरान 35 डिग्री सेल्सियस और रात में 40 डिग्री सेल्सियस तक गिर जायेगा। दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन रात में आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना सिर्फ 3 प्रतिशत है। दिन में ह्यूमिडिटी यानी उमस करीब 48 फीसदी और रात में 50 फीसदी तक रहेगी। बारिश की वजह से मैच के बाधित होने का कोई अनुमान नहीं है। डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई के अन्य स्थानों की तरह एक हाई स्कोरिंग वाला मैदान रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *