IPL 2022, RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा महामुकाबला, जाने कैसा रहेगा पिच का हाल
IPL 2022, RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा महामुकाबला, जाने कैसा रहेगा पिच का हाल

आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS)  के बीच 11 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY PATIL STADIUM) में 7ः30 बजे से खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स अपना  पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) से 6 विकटों से जीत के आ रही है तो दिल्ली कैपिटल्स अपना पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) से 91 रनों से हार कर आ रही है। राजस्थान की टीम दिल्ली से ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स डीवाई पाटिल स्टेडियम पिच रिपोर्ट

Know about DY Patil Stadium - we2news

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच  मैच 11 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY PATIL STADIUM) में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने इस स्टेडियम में 3 मैच खेले है जिसमें 1 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली ने यहां 2 मैच खेले है और दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा है।  पिच की मिट्टी लाल होने से यहां गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है यहां 180 रनों का लक्ष्य भी दूसरी पारी में टीम के लिए मुश्किलें खड़ी करता है।

बल्लेबाजी के लिए ये पिच उतनी शानदार नहीं आती है। इस पिच में तेज गेंदबाजों को अच्छा बाऊंस मिलेगा लेकिन ड्यू के वजह से स्पिनर को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 14 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल पर तीसरे नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स 11 मैच में 10 पाइंट के साथ पांचवें नंबर पर विराजमान है। प्लेऑफ में दौड़ में आगे बढ़ने के लिए आज दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाने में कोई कमी नहीं रखेगी।

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग इलेवन

DC vs RR Dream11 prediction: Best picks for Delhi Capitals vs Rajasthan Royals match in IPL 2022

दिल्ली कैपिटल्स-  डेविड वार्नर, यश धुल, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिपल पटेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, मुश्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।

राजस्थान रॉयल्स- जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, जेम्स नीशम, आर.अश्विन, टेंट्र बोल्ट, प्रसिध्द कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।

 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *