IPL 2022, RCB vs SRH: मैन ऑफ द मैच वानिंदु हसरंगा ने युजवेंद्र चहल के साथ तुलना पर कही बड़ी बात, आप हो जायेंगे इमोशनल
IPL 2022, RCB vs SRH: मैन ऑफ द मैच वानिंदु हसरंगा ने युजवेंद्र चहल के साथ तुलना पर कही बड़ी बात, आप हो जायेंगे इमोशनल

आईपीएल 2022 का 54वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) के बीच 8 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम में 3ः30 बजे से खेला गया। बैंगलोर के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकटों के नुकसान पर 192 रन बनाए। हैदराबाद 10 विकटों के नुकसान पर सिर्फ 125 रन  बनाने मे सफल रही और उन्हें 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा को हैदराबाद के खिलाफ 5 विकटें लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैन ऑफ द मैच बनने पर बैंगलोर गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने कहा-

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASARANGA) ने कहा-

” मैं कोशिश करता हूँ विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी करने के लिए, इसलिए मेरे ज्यादातर आउट होने वाले LBW हैं। यह मेरी भूमिका है (विकेट लेने के लिए)। लेग स्पिनर विकेट लेने वाले होते हैं, और यही मैंने करने की कोशिश की है।”

राजस्थान के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) के बारे में बात करते हुए वानिंदु हसरंगा ने कहा-

” वह (चहल) बहुत अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने पिछले साल मेरा साथ दिया था। पांच श्रीलंकाई खिलाड़ी इस आईपीएल में खेल रहे हैं और वे सभी बहुत अच्छा कर रहे हैं, इसलिए मैं वास्तव में खुश हूं।”

पर्पल कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए है वानिंदु हसरंगा

आज हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 18 रन देकें 5 विकटों के साथ वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASRANGA) पर्पल कैप की लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ गए है। हसरंगा ने 12 मैचों में 7.85 की इकॉनमी के साथ 21 विकेट अपने नाम किए है। पर्पल कैप (PURPLE CAP) की लिस्ट में अभी भी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) 22 विकटों के साथ विराजमान है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *