IPL 2022, KKR vs MI: मुंबई के खिलाफ कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग-11 में हो सकता है ये बड़ा बदलाव, जानिए KKR की प्लेइंग XI
IPL 2022, KKR vs MI: मुंबई के खिलाफ कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग-11 में हो सकता है ये बड़ा बदलाव, जानिए KKR की प्लेइंग XI

आईपीएल 2022 (IPL) के 15वें सीजन का 56वां मुकाबला 9 मई सोमवार को कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मुक़ाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस सीजन में ये दोनों टीमें दूसरी बार एक दूसरे के ख़िलाफ़ भिड़ती नजर आएगी।

इससे पहले खेले गए मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से मात दी थी। लेकिन दोनों ही टीमों का अब तक इस सीजन का प्रदर्शन काफी चिंताजनक रहा है। कोलकाता नाईट राइडर्स ने अबतक कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें महज 4 में ही जीत का स्वाद चखा है।

कोलकाता का प्लेऑफ़ में जाने का सपना रह गया सपना

अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 75 रनों से हरा कर टीम की प्लेऑफ में जाने का सपना तोड़ दिया है। जिसके बाद से कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम और मैनेजमेंट में काफी निराश का माहौल है। आईपीएल 2022 अब धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण की और बढ़ने लगा है ऐसे में अब तक कोलकाता नाईट राइडर्स अपनी टीम के लिए एक अच्छे ओपनर की तलाश नहीं कर पाई है।

अब बाकि के बचे मैचों में कोलकाता नाईट राइडर्स की यही उम्मीद रहेगी कि घर वापस जाने से पहले कुछ मैच में अच्छा खेल का प्रदर्शन करे। तो आइये जानते हैं कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग-11 क्या होने वाली है।

ये रही कोलकाता नाईट राइडर्स की पॉसिबल प्लेइंग-XI

आरोन फिंच, बाबा इंद्रजीत, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव/हर्षित राणा, शिवम मावी।

कोलकाता की टीम अपनी गेंदबाज़ी में कर सकती है ये बदलाव

अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ कोलकाता के गेंदबाज हर्षित राणा को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। लेकिन हर्षित राणा मौके का फायदा नहीं उठा सके। उन्होंने अपने दो ओवर में बिना कोई विकेट चटकाए 27 रन लुटा दिए। ग़ौर करने वाली बात है कि उन्हें उमेश यादव की जगह टीम में लिया गया था। इस वजह से उमेश यादव को इस मैच में वापस से टीम में शामिल किये जाने की उम्मीद है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *