IPL 2022, DC vs SRH: दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन के बीच बढ़ी मुश्किलें, पृथ्वी शॉ चोट के कारण हुए टीम से बाहर
IPL 2022, DC vs SRH: दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन के बीच बढ़ी मुश्किलें, पृथ्वी शॉ चोट के कारण हुए टीम से बाहर

आईपीएल 2022 के 15वें सीजन का 50वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज 5 मई 2022 को ब्रेबोर्न स्टेडियम में 7ः30 बजे से खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें इस सीजन में पहली बार एक-दूसरे का सामना करेगी, दिल्ली कैपिटल्स 9 मैच में 4 जीत के साथ 7वें पायदान पर और सनराइजर्स हैदराबाद 9 मैच में 5 जीत के साथ 5वें पायदान पर विराजमान है दोनों ही टीमें प्लेऑफ में अपने आप को स्थापित करने के लिए दमखम दिखा रही है।

दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। ऋषभ पंत ने कहा कि चोट के चलते आज पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल , मुश्तफिजुर और चेतन सकरिया नहीं खेलते दिखाई देंगे। सनराइजर्स हैदराबाद कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद कप्तान ने बताया मार्को यान्सिन, वाशिंगटन सुंदर और टी. नटराजन आज का मैच नहीं खेल रहे इनकी जगह कार्तिक त्यागी, सीन ऐबॉट और श्रेयस गोपाल खेलते नजर आएंगे।

टॉस के वक्त दिल्ली कैपिटल्स कप्तान ऋषभ पंत ने कहा-

IPL 2022: Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore Probable Playing XIs

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस पर कहा

” हम पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं, हमारे लिए कुछ खास नहीं बदला – हमारे पास 4 बदलाव हैं। शॉ, अक्षर, मुस्तफिजुर और सकारिया नहीं खेल रहे हैं। नॉर्टजे, मनदीप, रिपल पटेल और खलील  इनकी जगह खेल रहे हैं – कुछ चोटों के कारण मजबूरी से यह बदलाव किया गया  हैं, खासकर अक्षर पटेल, और कुछ विकेट के कारण हैं। (नुकसान के बारे में) बात करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है, आप केवल अपनी गलतियों से सीख सकते हैं और सुधार करते रह सकते हैं। ”

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

डेविड वॉर्नर, मनदीप सिंह, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), ललित यादव, रोवमेन पॉवेल, नॉर्टजे, शार्दुल ठाकुर, रिपल पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *