आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरूआत में दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. जिसके बाद टीम ने ऑलरांउडर रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को अपना नया नियुक्त किया था. अब जडेजा ने भी बीच सीजन में ही टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है. जिसके कारण इस दिग्गज को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.
रवींद्र जडेजा ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी

पिछले सीजन में चैपियंन बनने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम ने नए कप्तान रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) की कप्तानी में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. अब तक खेले 8 मैचों में उनकी टीम को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. वहीं मात्र 2 मैचों में ही उनकी टीम ने जीत दर्ज किया था.
कप्तानी का असर रवींद्र जडेजा के खेल पर भी नजर आ रहा था. जिसके कारण ही बीच सीजन में ही उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है. ऐसे में अब एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं. जिससे टीम की किस्मत में बड़ा बदलाव नजर आ सकता है.

