आईपीएल 2022 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस आमने सामने थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात के सामने 20 ओवरों में 196 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे गुजरात ने रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया. अंत में ये मैच बेहद ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच चूका था. हालांकि गुजरात ने अंतिम ओवर में 25 रन बनाकर भी मैच अपने नाम कर लिया.

रिद्धिमान साहा की हुई तारीफ़ तो वहीं जमकर ट्रोल हुए कप्तान हार्दिक पंड्या

गुजरात टाइटंस जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शानदार शुरुआत के बाद उन्होंने पॉवर प्ले के तुरंत बाद ही ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया. उसके बाद आने वाले नये खिलाड़ी कप्तान हार्दिक पंड्या भी उमरान मलिक की रफ्तार के आगे नहीं टिक सके और सिर्फ 10 रन बनाकर ही चलते बने.

गुजरात की जीत के बाद भी कप्तान हार्दिक पंड्या को जमकर ट्रोल किया गया, तो वहीं लोगों ने राशिद खान, राहुल तेवतिया और रिद्धिमान साहा के तारीफों के खूब पूल बांधे.

मैच के बाद कुछ बेहद ही शानदार ट्वीट और मीम्स देखने को मिले, आइये नजर डालते हैं इन फनी ट्वीट और मीम्स पर;

यह भी पढ़ें; IPL 2022, SRH vs GT: 6 1 6 0 6 6 मैदान पर आया राशिद खान नाम का तूफ़ान, सनराइजर्स हैदराबाद के जबड़े से छिना मैच

यह भी पढ़ें: IPL 2022, GT vs SRH, STATS: मैच में बने 11 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, तूफानी पारी खेल राशिद खान ने रचा इतिहास, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *