आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 38वां मैच खेला गया. जहाँ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीमें आमने -सामने थी. रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम ने 20 ओवर में 187 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा चेन्नई सुपर किंग्स नहीं कर पायी और 11 रनों से मैच हार गई. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब बेहद रोमांचक हो गई हैं.
पंजाब किंग्स ने पॉइटंस टेबल को बनाया मजेदार

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने नाबाद 88 रनों की अहम पारी खेली. भानुका राजपक्षे (BHANUKA RAJAPAKSA) ने भी 42 रनों का योगदान टीम के लिए दिया. जिसके कारण ही पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 187 रन बनाए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके (CSK) के लिए अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU) ने जरूर मात्र 39 गेंदो में 78 रन बनाए. लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम मैच 11 रनों से हार गई. पंजाब किंग्स के लिए कगिसो रबाडा ने 2 विकेट अपने नाम किया. इस जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम पॉइटंस टेबल में नंबर 6 पर पंहुच गई हैं. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नंबर 9 पर ही नजर आ रही है.
गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंटस टेबल में टॉप पर बरकरार

टेबल में पहले स्थान पर अब गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम नजर आ रही है. कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम नंबर 8 पर नजर आ रही है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम अब नंबर 2 पर नजर आ रही है. पॉइटंस टेबल में नंबर 3 पर अब राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम नजर आ रही है.
लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम नंबर 4 पर नजर आ रही है. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम 7वें नंबर पर नजर आ रही है. पॉइटंस टेबल में आखिरी स्थान पर मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) तो वहीं नंबर 5 पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम बनी हुई हैं.
यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल


