विराट कोहली अब खराब दौर से निकलने के लिए गए इस दिग्गज खिलाड़ी के शरण में
ipl-2022-virat-kohli rcb bad form lara

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) लागतार आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। पिछले लगातार दो मैचों से वो गोल्डन डक हो जा रहे हैं। विराट कोहली के लगातार इस तरह के खेल से फैंस समेत वो खुद परेशान हैं। इसके लिए रविवार को गोल्डन डक होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के महान बल्लेबाज कहे जाने वाले खिलाड़ी से मुलाकात कर उनसे टिप्स लिए हैं। जानिए कौन है वो महान बल्लेबाज…

वर्ष 2019 से शतक नहीं लगा सके हैं विराट कोहली

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का बल्ला रन नहीं उगल रहा है। प्रशंसक परेशान हैं तो आलोचकों की खूब चल रही है। विराट कोहली ने वर्ष 2019 के बांग्लादेश (BANGLADESH) दौरे के बाद बाद कोई शतक नहीं लगाया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि आईपीएल (IPL) सीजन में कप्तानी छोड़ देने से उनका सारा ध्यान अपने बल्लेबाजी पर होगा लेकिन अभी तक ऐसा दिख नहीं रहा है।

उनका प्रदर्शन पिछले आईपीएल (IPL) सीजनों से खराब हो गया है। इस आईपीएल में दो बार गोल्डन डक हो चुके हैं। अब उनकी फॉर्म में वापसी कैसी होगी इसको लेकर फैंस समेत विराट कोहली (VIRAT KOHLI) खुद परेशान हैं। शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज कोच ब्रायन लारा से उन्होंने सलाह मांगी है। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने शेयर की है ब्रायन लारा और विराट कोहली की फोटो

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मैच के बाद विराट कोहली ने ब्रायन लारा से मुलाकात की। फील्ड में काफी समय तक दोनों के खिलाड़ियों के बीच बातें होती रहीं। इस बीच दोनों महान खिलाड़ी इशारों से कुछ एक दूसरे को बताते रहे।

बाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इस फोटो को अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने लिखा है कि “क्रिकेट को लेकर बात करने का कोई बुरा समय नहीं होता है, यह वो पल है जिसे हम सब देखना पसंद करते हैं। ” बता दें कि शनिवार को सनराइजर्स हैदारबाद (SRH) ने एकतरफा मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 9 विकेट से हरा दिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *