RR VS DC

आईपीएल 2022 (IPL 2022 ) के 34वें मैच RR VS DC के आखिरी ओवर में नो बॉल विवाद को लेकर दो भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) और कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) के बीच धक्का मुक्की हो गई। मैच के बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हुआ। वीडियो में युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) धक्का देते हुए कुलदीप यादव को ले गए, हालांकि कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने कोई रिएक्शन नहीं दिया।

यह था RR VS DC  मैच के आखिरी ओवर में नो बॉल का विवाद

pbks-vs-dc orange cap purple cap

दरअसल RR VS DC  मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को आखिरी ओवर में 36 रनों की जरूरत थी। राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से ओबेद मेकॉय (OBED MCCOY) को आखिरी ओवर फेंकने की जिम्मेदारी दी गई। ओबेद मेकॉय (OBED MCCOY) ने की पहली दो गेंदों रोवमैन पॉवेल (ROVMAN POWELL)  ने छक्का मार दिया। मोकॉय की तीसरी गेंद यार्कर डालने की चक्कर में फुल टॉस पड़ गई। इस गेंद को भी रोवमैन पॉवेल (ROVMAN POWELL)ने छक्का जड़ दिया।

फुल टॉस पड़ने के कारण व गेंद की उंचाई अधिक होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) इसको नो बॉल दिए जाने की मांग करने लगे। इस दौरान अंपायर से बहस भी हो गई । पूरा माहौल भी गरम हो गया लेकिन अंपायर ने थर्ड अंपायर से भी सलाह नहीं ली तो कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) अपनी टीम को वापस बुलाने लगे। इसकी वजह से काफी देर तक RR VS DC मैच रुक गया।

कुलदीप यादव जब लौटने लगे तो युजवेंद्र चहल ने धक्का देकर किया वापस

कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) व युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) दोनों भारतीय टीम के लिए स्पिंग गेंदबाजी भी करते हैं। RR VS DC  मैच में जब ऋषभ पंत (RISHABH PANT) अपने बल्लेबाजों को वापस बुलाने लगे तो कुलदीप यादव  (KULDEEP YADAV) वापस जाने की आगे बढ़े। इसी दौरान वहां पर खड़े युजवेंद्र चहल  (YUZVENDRA CHAHAL)ने उन्हें धक्का देते हुए वापस किया। हालांकि दोनो इसे मजाक में करते हुए नजर आ रहे हैं.

इसके बाद फिर से मैच शुरू हो पाया। रोवमैन पॉवेल (ROVMAN POWEEL) चौथी गेंद डॉट खेल गए और 5वीं गेंद पर उन्होंने 2 रन बनाया। मैकॉय की आखिरी गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में पाॅवेल कैच लपक लिए गए। मैच को राजस्थान रायल्स (RR) ने 15 रन से अपने नाम कर लिया। हालांकि मैच के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। यहां तक कि यह ट्रेंड बन गया।

यहां देखें वीडियो….

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *