दिल्ली कैपिटल्स का एक और विदेशी खिलाड़ी COVID 19 पॉजिटिव

आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन पर कोविड (COVID 19) की काली छाया का असर फिर से दिखाई देने लगा है। बुधवार को भी दिल्ली कैपिटल्स का एक और विदेशी खिलाड़ी कोविड  (COVID 19) पॉजिटिव पाया। इससे दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम में कोविड (COVID 19) वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 6 हो गई है। हालांकि बुधवार की शाम को पंजाब किंग्स से होने वाले मैच को खेले जाने की पूरी संभावना है।

कोविड टेस्ट रिपोर्ट के बाद मैच होने की संभावना

दिल्ली कैपिटल्स की टीम कोविड (COVID 19) संक्रमण के चलते पिछले तीन दिनों से क्वारंटीन है। टीम के सभी खिलाड़ी अलग-अलग कमरों में कर दिए हैं। पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मैच को पूणे के एमसीएस स्टेडियम से हटाकर मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में कर दिया है। बुधवार को सुबह दिल्ली (DC) के टीम के सभी खिलाड़ियों एवं सदस्यों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया है।

इसमें एक अन्य खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ी में कोविड (COVID 19) की पुष्टि हुई है। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खेमें में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि पंजाब किंग्स की टीम ब्रेबोर्न स्टेडियम पहुंच चुकी है और स्टेडियम स्टाफ की ओर मैच की पूरी तैयारियांं की जा रही हैं। इसको देखकर लगताा है कि मैच होने की पूरी संभावना है। वैसे भी आईपीएल (IPL) दिशानिर्देश एक टीम को न्यूनतम आकस्मिकता के साथ भी खेल खेलने की अनुमति देते हैं, लेकिन साथ ही पुनर्निर्धारण का एक विकल्प भी है। आगे के घटनाक्रम की प्रतीक्षा है।

बीसीसीआई ने किराए पर ली है कोविड परीक्षण एजेंसी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की बीसीसीआई द्वारा किराए पर ली गई एजेंसी की जांच में काेविड (COVID 19) पॉजिटिव का एक आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव आया है हालांकि, खिलाड़ी में कोविड के लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद दिल्ली प्रबंधन ने उन्हें एक रैपिड एंटीजन टेस्ट किया, जो सकारात्मक दिखा। सामान्य धारणा यह है कि रैपिड एंटीजन टेस्ट से सकारात्मक परिणाम सकारात्मक होगा। भले ही यह कभी-कभी गलत नकारात्मक परिणाम देता है।

आरटी-पीसीआर टेस्टिंग में नेगेटिव सिंग्नल भी पॉजिटिव हो सकता है। परिणामों में विसंगतियों के कारण  दिल्ली कैपिटल्स अपनी स्वयं की परीक्षण एजेंसी को नियुक्त करना चाहता था, जिसे बीसीसीआई ने मना कर दिया और खिलाड़ियों को घर के अंदर रहने के लिए कहा। बता दें कि सबसे पहले टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट व उसके बाद टीम के आलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श की कोविड (COVID 19) रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *