IPL 2022, LSG vs MI: रोहित शर्मा ने बताई लगातार हार की सबसे बड़ी वजह, कहा इस मोड़ पर हाथ से निकल गया मुकाबला
IPL 2022, LSG vs MI: रोहित शर्मा ने बताई लगातार हार की सबसे बड़ी वजह, कहा इस मोड़ पर हाथ से निकल गया मुकाबला

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 23वां मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया. जहाँ पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम आमने-सामने थी. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 198 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MI) की टीम नहीं कर पायी और 12 रनों से मैच हार गयी. रोहित शर्मा हार के बाद बेहद निराश नजर आए.

रोहित शर्मा हार के बाद टूटे हुए मनोबल के साथ आए नजर

ipl-2022-rcb-vs-mi-stat ROHIT

इस सीजन में अब तक मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम एक भी जीत दर्ज नहीं कर पायी है. शर्मनाक हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने कहा कि-

” कहां क्या गलती हुई ये पता लगाने के लिए शायद ही कुछ है, हमने अच्छा खेल दिखाया और जीत के बेहद करीब आए, कुछ रन-आउट ने हमारी टीम को झटका दिया. एक समय मैच में हम भी उनके साथ ही बने हुए थे.लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी, दूसरे हाफ में अच्छी गेंदबाजी करने का श्रेय पंजाब को जाता है. हम एक अलग विचार के साथ खेलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह अच्छी तरह से काम नहीं कर रहा है. लेकिन मैं उन लोगों से श्रेय नहीं लेना चाहता जिन्होंने अच्छा खेला और पंजाब ने आज ऐसा किया.”

टीम के प्रदर्शन से नाराज हैं कप्तान रोहित शर्मा

pbks-vs-mi-stat rohit sharma lose

लगातार 5वें हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) टीम के खेल से बेहद निराश हैं. जिसके बार में हिटमैन (HITMAN) ने कहा कि-

” हम अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, हमें कुछ स्थितियों को समझने और उसके अनुसार अमल करने की जरूरत है. वो तेजी से बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे थे, हमारे गेंदबाजो पर दबाव था. लेकिन पिच बल्लेबाजी करने के लिए अच्छी थी और मुझे लगा कि 198 का पीछा किया जा सकता है. जैसा कि मैंने पहले कहा, हमें ड्राइंग रूम में वापस जाने और बेहतर तैयारी के साथ वापस आने की जरूरत है.”

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *