आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 22वां मुकाबल मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीमें आमने- सामने थी. फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 20 ओवर में 216 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) नहीं कर सकी और 23 रनों से मैच हार गयी. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब बेहद रोमांचक हो गई हैं.
पॉइंटस टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स का खुला खाता

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए रोबिन उथप्पा ने 88 रन बनाए. वहीं शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) ने भी 95 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 216 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की शुरूआत बेहद खराब रही. सुयश प्रभुदेसाई ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 18 गेंदो में ही 34 रन बनाए.
शहबाज अहमद ने 41 रन तो वहीं दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने 34 रनों की पारी खेली. जिसके बाद भी उनकी टीम 23 रनों से मैच हार गयी. हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) की टीम पॉइंटस टेबल में नंबर 5 पर नजर आ रही है. वहीं सीएसके (CSK) की टीम 2 अंको के साथ 9वें नंबर पर नजर आ रही है.
राजस्थान रॉयल्स टॉप पर आ रही है नजर

अभी पॉइटंस टेबल में टॉप पर अब राजस्थान रॉयल्स की टीम नजर आ रही है. जबकि दूसरे स्थान पर केकेआर (KKR) की टीम नजर आ रही है. नंबर 3 पर लखनऊ की टीम तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम नंबर 6 पर पंहुच गई हैं. गुजरात टाइटंस की टीम नंबर 4 पर नजर आ रही है.
इस बीच पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम 7वें नंबर पर नजर आ रही है. आखिरी पायदान पर अब मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम नजर आ रही है. जबकि आखिरी अब पॉइटंस टेबल में 8वें स्थान पर केन विलियमसन की सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम नजर आ रही है.
यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल


