आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 19 वां मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. जिसमें कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) आमने सामने थीं. टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी चुनी। कप्तान ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों का विशाल खड़ा किया. दिल्ली की टीम की शुरुआत बेहद अच्छी रही और पहला विकेट नौवें ओवर में 93 रन पर गिरा. इस मैच में पृथ्वी शॉ ने 175.86 के स्ट्राइक रेट से एक शानदार पारी खेली
पृथ्वी शॉ ने बनाया रिकॉर्ड

आईपीएल 2022 में केकेआर के खिलाफ पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन देखें तो कमाल का रहा है. आज के मैच में इन्होंने 51 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. इस तरह से पृथ्वी शॉ केकेआर के खिलाफ अब तक आईपीएल में पाँच अर्धशतक लगा चुके हैं. ऐसा लगता है कि केकेआर के खिलाफ बैटिंग करना उनकी खूबी बन चुकी है।
दिल्ली टीम की ओपनिंग जोड़ी ने पावरप्ले में जमकर 68 रन जोड़े. इसमें डेविड वार्नर ने पूरी तरह से पृथ्वी का साथ दिया. इसके साथ ही दिल्ली के ओपनर शॉ ने आईपीएल के पावर प्ले में 1000 हजार रन भी पूरा कर लिए हैं. जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड हैं. वो सहवाग के बाद ऐसा दिल्ली के लिए करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने. पृथ्वी शॉ ने आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता के किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा. अपनी इस पारी 7 चौके और और 2 छक्के भी लगाए.
उनकी बैटिंग हाईलाइट्स नीचे देखिए….
#KKRvDC#IPL2022
Prithvi Shaw 29 ball 51 run pic.twitter.com/Hj1NOLFPZM— Shivam Kumar Singh (@Shivams48129111) April 10, 2022
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार रही-
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन) : पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (w/c), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन) : अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (c), सैम बिलिंग्स (w), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिक सलाम, वरुण चक्रवर्ती

