विराट कोहली

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI)के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन में बतौर बल्लेबाज अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। शनिवार को मुंबई इंडियंस (MI )से मैच खेलने से पहले नेट प्रैक्टिस में वो क्लीन बोल्ड हो गए और इसका गुस्सा उन्होने बल्ले पर दिखाया है।

विराट कोहली ने 3 मैचों में बनाए हैं मात्र 58 रन

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)अब तक अपने 3 मैच खेल चुकी है। टीम 2 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर 5 पर है लेकिन फैंस विराट कोहली (VIRAT KOHLI) से जिस आतिशी पारी की उम्मीद कर रहे हैं वो अभी तक देखने को नहीं मिली है।

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने 3 मैच में 58 रन बनाए हैं। शनिवार को मुंबई इंडियंस (MI) के होने वाले मैच में फैंस इनसे बड़ी पारी की उम्मीद लगाए हैं। इससे पहले शनिवार को नेट प्रैक्टिस में क्लीन बोल्ड होने का उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इससे फैंस के मन में तरह-तरह की आशंकाएंं जन्म ले रही हैं।

विराट कोहली को आउट होने वाले गेंदबाज का नहीं है वीडियो में चेहरा

सोशल मीडिया पर मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)का नेट प्रैक्टिस का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें विराट कोहली (VIRAT KOHLI) आउट होने के बाद इतने झुंझला जाते हैं कि एक बार को वह बल्ले से स्टंप को गिराना चाहते हैं, लेकिन किसी तरह खुद को नियंत्रित करते हैंं।

फिर वह गुस्से में गेंद पर तेज प्रहार लगाते हैं। इसके बाद विराट कोहली (VIRAT KOHLI) स्टंप में फंसे बल्ले को उठाकर जमीन पर दे मारते हैं। दरअसल वीडियो में यह पता नहीं लग रहा कि गेंदबाज कौन था, लेकिन यह एक सीधी गेंद थी। जिस पर विराट लेट कट करने की कोशिश करते हैं लेकिन गेंद ऑफ स्टंप के बाहर नहीं थी। यह लगभग स्टंप पर थी और आगे की गेंद थी लेकिन कोहली बैकफुट पर खेलने गए तो बोल्ड हो गए।

यहां देखें वीडियो :

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *