रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीत के बाद शानदार अंदाज में मनाया जश्न, वायरल हुई वीडियो

कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal challengers Bangalore) ने राजस्थान की टीम का अजेय रथ रोक दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal challengers Bangalore) के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी को चुना. बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 169 रन बना पाई. इसके जवाब में उतरी आरसीबी ने 19.1 ओवर में ही 173 बनाकर मैच जीत लिया. जानिए आरसीबी के लिए इस मैच का हीरो कौन रहा….

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आखिरी पलों में बदला मैच का रुख

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal challengers Bangalore) को जीत मध्यक्रम के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद के कारण मिली. दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में 44 रन  बनाए तो वहीं शाहबाज अहमद ने 26 गेंदों में 45 रन बनाकर टीम को जीत के कारीब पहुंचाया. 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हर्षल पटेल ने विनिंग सिक्स लगाकर आरसीबी को जीत दिला दी.

आरसीबी के दोनों ओपनर ने रन बनाए लेकिन टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही.  एक समय 13वें ओवर में टीम का स्कोर 87/5 था. लेकिन बाद के ओवरों में आरसीबी के खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेकार गया जोस बटलर का अर्धशतक

आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर (Jos Buttler) बेहतरीन फॉर्म में हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal challengers Bangalore) के खिलाफ उन्होंने 47 गेंदों  में 70 रन की शानदार पारी खेली. इससे पिछले में बटलर शतक भी लगा चुके हैं. आरसीबी के खिलाफ बटलर का अर्धशतक बेकार चला गया।

आरसीबी के बल्लेबाजों ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. युजवेंद्र चहल के अलावा बाकी सभी गेंदबाजों ने ज्यादा रन दिए. दिनेश कार्तिक एक बार फिर मैच फिनिशर्स साबित हुए. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में फाफ डू प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम ने खेल के हर क्षेत्र में अच्छा परफ़ॉर्मेंस दिखाया. कुल मिलाकर कल का मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal challengers Bangalore) ने नाम रहा.

यहाँ पर देखें वीडियो

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *