आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 7वें मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी (MAHHENDRA SINGH DHONI) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा है। टीम अब तक अपने दो मैच गवांं चुकी है और अंक तालिका 8वें पायदान पर है लेकिन टीम में एक बदलाव जरूर आया है पिछले दो सीजन से बंद महेंद्र सिंह धोनी (MAHHENDRA SINGH DHONI) का बल्ला इस बार चल रहा है। पहले मैच में 50 व दूसरे मैच में 16 रन बनाकर बल्लेबाजों की ऑरेंज कैप की रेस में 7वें स्थान पर हैं। साथ ही महेंद्र सिंह धोनी (MAHHENDRA SINGH DHONI) ने गुरुवार के मैच में एक और रिकॉर्ड अपने हिस्से में दर्ज कराया है।
महेंद्र सिंह धोनी ने रच दिया एक बड़ा इतिहास

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने गुरुवार के मैच में टी20 क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने यह रन टी20 फाॅर्मेट में घरेलू, इंटरनेशनल व आईपीएल (IPL) के मैचों में बनाए हैं। इससे पूर्व किसी विकेटकीपर बल्लेबाज ने इतने रन नहीं बनाए हैं।
हालांकि की भारतीय खिलाड़ियों में 5 ऐसे बल्लेबाज हैं जो 7000 के आंंकड़े को पार कर चुके है लेकिन इनमें से कोई भी बल्लेबाज विकेटकीपर नहीं है। हालांकि इस रेस में जल्द ही कई और नाम शामिल हो सकते हैं। जिसमें दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) का नाम नजर आ सकता है। वहीं युवा ऋषभ पंत (RISHABH PANT) भी धोनी के इस रिकॉर्ड को भविष्य में तोड़ सकते हैं।
इन पांच खिलाड़ियों ने भी बनाए हैं टी 20 फॉर्मेट में 7000 रन से अधिक

वैसे आईपीएल के पिछले दो सीजन से महेंद्र सिंह धोनी (MAHHENDRA SINGH DHONI) का बल्ला खामोश था। पिछले सीजन में उन्होंने 114 व 2020 के सीजन में 200 रन बनाए थे। इसके बाद आलोचकों की ओर से उनकी बल्लेबाजी को लेकर समीक्षा शुरू कर दी गई थी।
15 वें आईपीएल (IPL) के सीजन में उनका बल्ला चल पड़ा है और रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं। वैसे अब तक भारतीय खिलाड़ियों में टी 20 फॉर्मेट में विराट कोहली (VIRAT KOHLI), रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना (SURESH RAINA) और रॉबिन उथप्पा (ROBIN भी 7000 रन बना चुके हैं मगर इनमें कोई बल्लेबाज विकेट कीपर नहीं है।

