ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 7वां मुकाबला खेला गया. जहाँ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और लखनऊ सुपरजांयट की टीमें एक दूसरे के खिलाफ थी. केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवरों में 210 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. इस जीत के बाद भी लखनऊ की टीम पॉइंटस टेबल में छठे नंबर पर हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स को पॉइंटंस टेबल में हुआ बड़ा नुकसान

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए रोबिन उथप्पा ने 50 रन बनाए. वहीं शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) ने भी 49 रनों की बेहद अहम पारी खेली. जिसके कारण ही चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 210 रन ही बनाए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट के लिए क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने 61 रनों की अहम पारी खेली.
वहीं अंत में इविन लुईस ने नाबाद 55 रन बनाए. जिसके कारण ही उनकी टीम ने 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के बाद भी पॉइंटस टेबल में लखनऊ की टीम 2 अंको के साथ छठे नंबर पर नजर आ रही है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 8वें नंबर पर नजर आ रही है.
राजस्थान रॉयल्स अभी भी टॉप पर बरकरार

सातवें मैच के बाद आईपीएल 2022 (IPL 2022) के पॉइटंस टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम नंबर 1 पर नजर आ रही है. इस टीम के भी 2 अंक हैं. नंबर 2 पर दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम तो वहीं नंबर 3 पर पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) की टीम 2-2 अंको के साथ बनी हुई हैं.
इस बीच चौथा स्थान गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने भी 2 अंको के साथ अपने पास रखा है. वहीं 5वें नंबर पर कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) नजर आ रही है. नंबर 7 पर आरसीबी (RCB) की टीम मौजूद है. वहीं 9वें नंबर पर मुंबई तो आखिरी स्थान पर हैदराबाद की टीम नंबर आ रही है.
यहाँ पर देखें आईपीएल 2022 की पॉइंटस टेबल


