हैरी ब्रूक
हैरी ब्रूक

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरूआत होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने अपने फैंस को बहुत बड़ा झटका दे दिया है. दरअसल अपने केकेआर (KKR)के खिलाफ पहले मुकाबले से पहले दिग्गज कप्तान धोनी ने कप्तानी छोड़ दिया है. अब तक चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) टीम को 4 बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने इस दिग्गज खिलाड़ी को अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है.

महेंद्र सिंह धोनी ने सीजन के पहले ही छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी

MS DHONI

आईपीएल में जब भी चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) टीम का जिक्र होता है तो सबसे पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का आता है. इस खिलाड़ी ने बतौर खिलाड़ी और कप्तान चेन्नई की टीम को लगातार सफलता दिलाई है. अब उम्र के बढ़ते पढ़ाव को देखते हुए आईपीएल 2022 (IPL 2022) के ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी छोड़ दी है.

वहीं अपने उत्तराधिकारी के रूप में स्पिन गेंदबाजी ऑलरांउडर रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को चुना है. जो लंबे समय से इस टीम का हिस्सा रहे हैं. जब रिटेशन हुआ था तो उस समय धोनी को खुद को 12 करोड़ तो वहीं रविंद्र जडेजा को 16 करोड़ की रकम दी थी. जिसके बाद से ही इसके संकेत फैंस को मिलने लगे थे.

शानदार कप्तानी का रिकॉर्ड रखते हैं दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स

बात करें अगर बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के रिकॉर्ड तो अब तक चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए उन्होंने 204 मैचों में कप्तानी की है. जहाँ पर उन्होंने 121 मैचों में जीत दर्ज की तो वहीं 82 मैचों में हार का भी सामना किया है. इस बीच मात्र 1 बार मैच बेनतीजा रहा है. चेन्नई के साथ माही (MAHI) ने राइजिंग पुणे सुपरजांयट टीम की कप्तानी भी की है. चेन्नई की टीम को 4 बार आईपीएल का विजेता बनाने के साथ ही 2 बार चैपिंयस लीग भी जिताया है. जिसके कारण उनके नाम 6 खिताब नजर आ रहे हैं. जो इस खिलाड़ी के कद को बता देता है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *