IPL 2022

आईपीएल (IPL ) 15 वां सीजन 26 मार्च से शुरू हो रहा है। बुधवार को IPL 2022 के फैंस के लिए गुड न्यूज आई है। फैंस इस बार स्टेडियम में जाकर मैच का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए टिकट बुकिंग का सिलसिला शुरू हो गया है। 800 रुपए से ले 8000 के टिकट उपलब्ध हैं। फैंस टिकट खरीदकर मैच का आनंद उठा सकते हैं। आईए जानते हैं कैसे मिलेगा टिकट…..

आईपीएल में स्टेडियम की क्षमता के अनुरूप 25 प्रतिशत दर्शक देख सकेंगे मैच

एमएस धोनी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए बीसीसीआई ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें एक बड़ी खुशखबरी आई है कि स्टेडियम में फैंस पहुंचकर मैच का आनंद उठा सकेंगे लेकिन यह सब कुछ कोविड प्रोटोकाल के तहत होगा। स्टेडियम की क्षमता के अनुरूप सिर्फ 25 प्रतिशत फैंस ही मैच का आनंद ले सकेंगें।

इस प्रेस रिलीज में कहा गया है कि आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए यह एक खास अवसर होगा। महामारी के संक्षिप्त अंतराल के बाद IPL प्रशंसकोंं का स्टेडियम में फिर से स्वागत होगा। बता दे आईपीएल के मैच नवी मुंंबई व पूणे के स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच 26 को मुंबई इंडियंस व चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL 2022 की वेबसाइट व बुक माई शो से खरीदे जा सकते हैं टिकट

15वें सीजन के टिकट IPL की ऑफिशियल व बुक माई शो से खरीदे जा सकते हैं। इस बार सबसे सस्ता टिकट 800 रुपए का होगा। इस बार मात्र चार स्टेडियम में पूरा IPL खेला जाना है। सबसे सस्ता टिकट मुंंबई के डीवाई पाटिल (DY PATIL)स्टेडियम का है। यहां टिकट 800 रुपए से शुरू होकर 2500 रुपए तक के टिकट मिलेंगे।

इसके साथ ही  वानखेडे़ (VANKHRDE) स्टेडियम में टिकट 2500 से 4000 रुपए तक मिलेंगे। सीसीआई (CCI) में टिकट 2500 से 3000 तक हैै। इसके अलावा पूणे के एमसीए (MCA)स्टेडियम में टिकट 1000 रुपए से 8000 तक है जिन प्रशंसकों को मैच देखना यह आईपीएल 2022 के शिड्यूल के अनुसार ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *