S. SREESANTH

जब आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए मेगा नीलामी की लिस्ट तैयार हुई तो उसमें तेज गेंदबाज एस श्रीसंत (S. SREESANTH) का नाम भी शामिल था. जिसके कारण वो चर्चा में आ गए थे. लेकिन मेगा ऑक्शन (MEGA AUCTION) के दौरान उनपर बोली हीं नहीं लगाई गई. वो उसके बीच केरल के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाली टीम का हिस्सा थे. इस बीच उन्हें अब अस्पताल में एडमिट होना पड़ा है. जिसकी वजह सामने आ गई हैं.

S. SREESANTH को अस्पताल में होना पड़ा एडमिट

S. SREESANTH

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के लिए 2011 में विश्व कप जीत चुके एस श्रीसंत (S. SREESANTH) फिक्सिंग के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे. उनपर से अब बैन हटा लिया गया है. जिसके कारण वो वापसी करने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में उनकी वापसी हो गई है. लेकिन भारतीय टीम में वो शायद ही दोबारा खेल पाए. आईपीएल 2022 के लिए उन्होंने अपना नाम भेजा था. लेकिन उनपर तो बोली ही नहीं लगाई गई.

जिसके कारण वो बहुत ज्यादा निराश भी थे. मौजूदा समय में वो केरल की टीम के लिए रणजी ट्रॉफी (RANJI TROPHY) खेलते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन उन्हें अस्पताल में एडमिट होना पड़ा. दरअसल वो अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए, जिसके कारण अब उन्हें अस्पताल जाना पड़ा. एस श्रीसंत (S. SREESANTH) को पैर में दिक्कत है, जिसके कारण उन्हें चलने में परेशानी आ रही है.

फोटो साझा करके फैंस को दी जानकारी

S. SREESANTH

अपने फैंस को एस श्रीसंत (S. SREESANTH) ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके जानकारी दी है. उस फोटो में उनके एक दोस्त ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है. जिसमें लिखा हुआ है कि- ” भाई! जल्दी ठीक हो जाओ, तुम कई बाधाओं के बाद यहां तक पहुंचे हो। ये कुछ भी नही है. तुम्हारे ठीक होने की दुआ कर रहा हूं.” फिलहाल वो सिर्फ एक मैच के लिए बाहर हुए हैं और आगे के मैचों में नजर आ सकते हैं. केरल की टीम और श्रीसंत के फैंस को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं. हाल में ही उन्होंने मेघालय के खिलाफ खेला था.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *