Bihaar: प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के लिए ठुकराए 24 लाख रुपए, पिता की मर्जी के खिलाफ मंदिर में कर ली शादी, जानें पूरी घटना

Bihaar: आजकल सभी लोग प्यार के दीवाने घूम रहे हैं। आज के जमाने में आपको प्यार करने वाले तो लाखों मिलेंगे। लेकिन उनमें से सच्चा प्यार बहुत ही कम लोगों को मिलता है। सच्चा प्यार कभी भी धन और दौलत नहीं देखता है। अगर प्रेमी और प्रेमिका सच्चा प्यार करते हैं तो वह अपने प्रेम के आगे किसी की भी बात नहीं मानते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें दो प्रेमियों ने अपने प्यार के आगे धन और दौलत को ठुकरा दिया। आइए जानते हैं पूरी घटना के बारे में…

प्रेमी ने अपने प्यार की लिए ठुकराए 24 लाख रुपए

आज हम आपको बिहार के नवादा जिले की एक घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। बिहार के नवादा जिले में एक प्रेमी ने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर अपनी प्रेमिका से शादी तो की। साथ ही उसने 24 लाख रुपए को भी अपने प्यार के कारण ठुकरा दिया। नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में प्रेमिका अकौना गांव निवासी कैलाश प्रसाद यादव की पुत्री संगीता कुमारी है। जिन्होंने विजय प्रसाद यादव पुत्र प्रमोद कुमार निवासी कसियाडीह से प्यार कर रही थी। प्रेमी ने दहेज में मिलने वाले 24 लाख रुपये को अपनी प्रेमिका के खाते ठुकरा दिया।

सरपंच ने मंदिर में प्रेमी युगल का कराया विवाह

बिहार राज्य के नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने बताया कि वह एक दूसरे से लगभग पिछले 2 सालों से प्यार कर रहे थे। जिसके बाद वह दोनों एक साथ शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़के के पिता ने उसकी शादी दूसरी जगह 24 लाख रुपये में तय कर दी थी। जिसके बाद प्रेमी युगल ने थाने जाकर न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद सरपंच और पुलिस ने मिलकर दोनों प्रेमी युगल की एक मंदिर में शादी करवा दी। आपको बता दें कि प्रेमी प्रमोद एक प्राइवेट सिविल इंजीनियर है।

इसे भी पढ़ें-IPL 2022: इरफान पठान ने उठाया संजू सैमसन की कप्तानी पर सवाल, बताया इस गलती के कारण हारी राजस्थान रॉयल्स

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *