Tag: Sidharth Malhotra

  • Sidharth Malhotra ने Kiara संग ब्रेकअप की खबरों में लगाया ब्रेक, किया इस तरह का पोस्ट

    Sidharth Malhotra ने Kiara संग ब्रेकअप की खबरों में लगाया ब्रेक, किया इस तरह का पोस्ट

    लोगों को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Sidharth Malhotra and Kiara Advani) की जोड़ी परफेक्ट जोड़ी लगती है इन दोनों को देखकर बहुत खुश होते हैं लेकिन बीते दिनों ऐसी खबरें आई थी कि यह दोनों ब्रेकअप कर चुके हैं और अलग-अलग हो गए हैं,जिसकी वजह से सभी फैंस बहुत दुखी हो गए थे। अब इन दोनों का नाम फिर से एक बार चर्चा में आया है जिसके बाद शायद लोगों के होठों पर हंसी आ जाए।

    क्या है वह चर्चा

    दरअसल हाल ही में इन दोनों की ब्रेकअप की खबरें आई थी उसके बाद अभी हाल ही में कियारा आडवाणी ने अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 के प्रमोशन के दो वीडियो शेयर किए। इन वीडियो में वह गुलाबी रंग के लॉन्ग ब्लेजर और मिनी शॉर्ट्स में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया और कमेंट भी किया है, लेकिन लोगों का ध्यान अगर किसी ने की चाहत तो वह थे सिद्धार्थ मल्होत्रा जिनके द्वारा यह वीडियो पर किए गए एक लाइक में हर किसी को हैरान कर रखा है।

    सिद्धार्थ का पोस्ट

    बात केवल इतनी ही नहीं है। इन सब के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया जो कि तेजी से वायरल हो गया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है सन साइन के बिना 1 दिन भी… आप जानते हैं… रात। इसी के साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हैशटैग के साथ शूटिंग लाइफ और वाटर बेबी लिखा हुआ है। इस फोटो में सिद्धार्थ गॉगल लगाया दिखाई दे रहे हैं और काफी कूल नजर आ रहे हैं।

    भले ही सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा शेयर की गई। उनकी हर एक एक्टिविटी अधिक सुर्खियों में रहती है लेकिन ये उनके ब्रेकअप की खबरों पर ही विराम लगा रहे हैं। तो वही कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया टू भी बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। सिद्धार्थ की फोटो में कमेंट करते हुए यूजर सवाल-जवाब भी किए हैं कुछ लोगों ने तो ब्रेकअप की खबरों को अफवाह बताया तो वही यूजर ने लिखा है सनशाइन के बिना 1 दिन तो क्या कियारा आडवाणी आपकी सनशाइन थी?

    Read More-Nia Sharma ने सबको दिखाया अपना सिजलिंग अवतार, फुल नेट ड्रेस में उड़ाए सबके होश

Exit mobile version