Tag: IND vs SL

  • विराट कोहली ने रच दिया एक नया इतिहास, इस महान खिलाड़ी को भी छोड़ दिया बहुत पीछे

    विराट कोहली ने रच दिया एक नया इतिहास, इस महान खिलाड़ी को भी छोड़ दिया बहुत पीछे

    भारतीय टीम के पूर्ण कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली अब अपने फॉर्म में वापसी कर चुके हैं. उनका बेहतरीन फॉर्म भारतीय टीम के लिए बेहद किफायती भी साबित हो रहा है और काफी हार किसी को प्रभावित भी कर रहा है. विराट कोहली ने अपने नए साल यानी 2023 की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल कर की है और ये सीरीज विराट कोहली के लिए काफी शानदार रही.

    कोहली ने सीरीज में लागतार दो शतकीय पारी खेली और टीम की जीत में अहम योगदान दिया. बीते दिन श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच खेला गया जिसमें विराट कोहली के बल्ले से 166 रनों की पारी देखने मिली और वो अंत तक नाबाद बने रहे. इसी के साथ ये विराट कोहली के वनडे करियर का 46वां शतक रहा. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके निकले और 8 छक्के.

    धोनी के हेलीकॉप्टर शॉर्ट पर भी आजमाया हाथ

    विराट कोहली ने बीते दिन श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए शुरुवात धीमी की लेकिन धीरे धीरे रफ्तार पकड़ते गए और अंत में जाते हुए तो कमाल ही कर दिया. शर्ट्स तो कोहली में पारी की शुरुआत से ही जड़ने शुरू किए लेकिन अंत में उन्होंने शॉर्ट्स की भरमार लगा दी थी. इस मैच में विराट कोहली के बल्ले से एक छक्का ऐसा निकला जिसने महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी.

    विराट कोहली ने इस छक्के को धोनी के हेलीकॉप्टर शॉर्ट के अंदाज में लगाया. विराट के इस शॉर्ट ने गेंद को 97 मीटर की दूरी तय कराई. विराट कोहली के इस शॉर्ट ने हर तरह हंगामा मचा दिया, सोशल मीडिया पर तो इसको लेकर अंबार लगा हुआ है. हर तरह इसी की झलक देखने मिल रही है.

    विराट कोहली ने महेला जयवर्धने को पछाड़ा

    भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने को पछाड़ दिया है. महेला जयवर्धने के नाम अब तक एक अनोखा रिकॉर्ड था.

    उन्होंने 418 मैच में 12650 रन जड़े थे. वहीं अब विराट कोहली ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 259 पारियों में 12652 रन जड़ दिए हैं. कोहली इसी के साथ अब इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं. उनसे आगे पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर और दूसरे नंबर पर लीजेंड कुमारा संगकारा हैं.

    IND vs SL: तीसरे वनडे मैच का हाल

    भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे मैच में टॉस में बाज़ी मारते हुए भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की पारी की शुरुआत शानदार रही. ओपनिंग करते हुए कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज शुभमन गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. जहां रोहित शर्मा ने 42 रनों की पारी खेली वहीं शुभमन गिल ने 116 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली.

    इसके बाद पिच पर आते हुए भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने तो धमाल मचा डाला. उनके बल्ले से इस मैच में 166 रनों की नाबाद शतकीय पारी देखने मिली. वहीं भारतीय टीम के बल्लेबाजों के इस बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम को 50 ओवर में 390 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचाया था. इसके बाद इस लक्ष्य को चेज करने उतरी श्रीलंका की टीम बुरी तरह फ्लॉप हुई और महज 73 रनों पर ऑल आउट हो गई. इसी के साथ इस मैच में भारतीय टीम को 317 रनों की शानदार जीत हाथ लगी.

  • IND vs SL: शर्मनाक हार के बाद दासुन शनाका ने इन खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, प्लेयर्स पर निकाल दिया अपना गुस्सा

    भारत और श्रीलंका के बीच आज वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला गया जिसमें श्रीलंका एक बार फिर हारती दिखी. भारतीय टीम द्वारा दिए गए 391 रनों के लक्ष्य को चेज करने उतरी श्रीलंका की टीम बुरी तरह फ्लॉप हुई. इसी हर के साथ श्रीलंका भारत के खिलाफ अपनी वनडे सीरीज भी हार गई. हार से निराश होते हुए श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने मैच प्रेजेंटेशन में अपना बयान दिया.

    दासुन शनाका का बयान

    भारत के खिलाफ आखिरी मैच में शर्मनाक हार अपने नाम करने के बाद और सीरीज अपने हाथ से गंवाने के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने मैच प्रेजेंटेशन में बयान देते हुए कहा,

    “ये बेहद निराशाजनक रहा. इस तरह का गेम हम बिलकुल नहीं चाहते थे लेकिन कभी कभी होता है. हमारे बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनो को अपने ऊपर काम करना होगा और भारतीय पिच पर विकेट हासिल करना और रन बनाना सीखना होगा. अगर गेंदबाज लगन दिखाते तो गेंदबाजी किसी और तरह की ही होती और हमें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते समय लगन के साथ ही खेलना पड़ता है. मैं भारतीय टीम को बधाई देना चाहता हूं, इतना बेहतरीन और इस लेवल का क्रिकेट खेलने के लिए.”

    IND vs SL: मैच का हाल

    आज भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया जो की बेहतरीन रहा. भारतीय टीम ने टॉस में बाज़ी मारते हुए पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और ये टीम के किए बेहद किफायती साबित हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विराट कोहली और शुभमन गिल की शतकीय पारी की सहायता के साथ ही 391 रनों का बड़ा लक्ष्य श्रीलंका के खिलाफ रखा.

    इस लक्ष्य को चेज करने उतरी श्रीलंका की टीम बुरी तरह फ्लॉप हुई और भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के आगे बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिया और महज 22 ओवर में 73 रन जड़ते हुए पूरी तरह ध्वस्त हो गई. आज के इस मुकाबले में एक ओर जहां भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा वहीं दूसरी ओर श्रीलंका के खिलाड़ियों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. आज के इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका महज 11 रन बना कर पवेलियन लौट गए थे.

  • IND vs SL: भारतीय टीम ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी, रोहित शर्मा ने उपकप्तान को ही कर दिया टीम से बाहर

    IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका आज यानी 15 जनवरी को तीसरा और आखिरी मैच है. आज का ये मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है. आज के इस तीसरे मैच में भारत ने टॉस में बाज़ी मारी है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

    IND vs SL: किसकी होगी जीत

    भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में आज किसकी जीत होगी ये कहना तो मुश्किल है, लेकिन सीरीज के दो मुकाबले पहले से ही खेले जा चुके हैं और शुरुआती दोनो मैच में जीत भारतीय टीम की हुए है. दो जीत के साथ भारतीय टीम पहले से ही 2–0 की बढ़त से आगे बनी हुई है.

    ऐसे में अब आज का मैच भारत हारे चाहे जीते सीरीज तो भारत के ही नाम होनी है. वहीं एक ओर जहां आज के मैच में भारत एक और जीत अपने नाम करते हुए सीरीज को पूर्ण बहुमत से अपने नाम करने उतरेगी वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की टीम सीरीज में कम से कम एक जीत अपने नाम करते हुए इज्जत बचाने की कोशिश करती नजर आएगी.

    IND vs SL: तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर.

    श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, दसुन शनाका, आशेन बंदारा, वानिंदु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, कसुन राजिता, लहिरू कुमारा, जेफ़री वैन्डर्से.

  • IND vs SL: विराट कोहली ने दिखाई अपनी शानदार फील्डिंग की कला, हवा में उड़ते हुए रोका शॉर्ट

    भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. सीरीज के पहले मुकाबले में जहां भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले से शानदार शतकीय पारी निकली थी, वहीं अब आज इस सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में पहले श्रीलंका बल्लेबाजी करने उतरी है और भारतीय टीम की ओर से बेहतरीन फील्डिंग करते नजर आ रहे हैं विराट कोहली. श्रीलंका के बल्लेबाजों के शॉर्ट्स रोकने की हार मुमकिन कोशिश करते दिखे, और इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है.

    विराट कोहली की बेहतरीन फील्डिंग

    भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आज दूसरा मैच है जिसमें टॉस में बाजी मारते हुए श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने शुरुआत बेहद शानदार की. टीम के सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो और नुवानिदु फर्नांडो जम कर शॉर्ट्स लगाते और रन बनाते नजर आए.

    भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ आज के मैच में शानदार फील्डिंग करती नजर आ रही है. भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली की फील्डिंग का आज जबरदस्त नजारा देखने मिला है. श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज नुवानिदु फर्नांडो की गेंद को लंबी छलांग लगाते हुए लपक कर विराट कोहली ने चौका लगने से रोका. इस अद्भुत फील्डिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रही है.

    विराट की फील्डिंग से दर्शकों में भरा जोश

    विराट कोहली ने जहां श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में शतकीय पारी खेली थी वहीं आज इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में विराट बेहतरीन फील्डिंग करते नजर आ रहे हैं. आज उन्होंने अपनी फील्डिंग से फैंस को काफी प्रभावित किया है. अब इस फील्डिंग के बाद विराट कोहली से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही है जैसा उन्होंने पिछले मैच में खेला था.

    IND vs SL: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और कुलदीप यादव.

    श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, चरिथ असालंका, धनंजय डि सिल्वा, नुवानिदु फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालागे, लाहिरू कुमारा, कुसान रजिथा.

  • IND vs SL: विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के बीच क्या चल रही है कोई अनबन, वायरल वीडियो से मिल रहा है बड़ा हिंट

    भारतीय टीम के खिलाड़ियों के बीच जितना याराना है उतना ही कभी कभी खिलाड़ियों के बीच अनबन भी देखने मिलती है. हाल में भारतीय टीम के दो धाकड़ खिलाड़ियों के बीच कुछ अनबन हुई है ऐसी खबरों ने हवा लिया है. ये दो खिलाड़ी कोई और नहीं है बल्कि विराट कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं. विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के बीच श्रीलंका के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में हुई किसी बात के चलते अनबन हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देख ऐसा प्रतीत हो रहा है की दोनो किसी बात को लेकर बहस कर रहे हैं.

    खिलाड़ियों के बीच अनबन का वीडियो

    भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली और ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें दोनो के बीच हुई हरकत से कुछ मसला होता दिख रहा है. दरअसल श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में श्रीलंका का पहला विकेट हासिल करने के बाद भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी खुशी से एक दुसरे को ताली मारते हैं.

    इतने में विराट कोहली को ताली देने के बाद हार्दिक पांड्या का हाथ उनके सर पर लगी टोपी में लड़ जाता है. इसके बाद विराट कोहली हार्दिक पांड्या को अपनी टोपी की ओर इशारा करते हुए कुछ बोलते हैं. वीडियो को देख फैंस द्वारा दोनो की अनबन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक वाकई दोनो की अनबन हुई है या नहीं इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं सामना आया है न ही किसी तरह की कोई स्पष्ट खबर सामने आई है.

    IND vs SL: वनडे सीरीज का हाल

    भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दो मुकाबला खेला जा चुका है. भारतीय टीम ने दोनो ही मैचों में जीत अपने नाम करते हुए सीरीज में 2–0 की बढ़त हासिल कर ली है. इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 जनवरी को खेला जाएगा. भारतीय टीम अब इस मैच को जीते चाहे हारे सीरीज तो उसके पलड़े में हो ही चुकी है.

  • IND vs SL: मोहम्मद सिराज की गेंद पर अविष्का फर्नांडो ने जड़े 3 चौके तो सिराज ने क्लीन बोल्ड करके हिसाब किया पूरा

    भारत और श्रीलंका के बीच आज दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. मैच में टॉस जीतते हुए श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने अच्छी शुरुवात की. श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए रनों की बारिश की.

    भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के ओवर में शानदार नजारा देखने मिला. श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने सिराज के एक ओवर में लागतार 3 चौके जड़े जिसके बाद मोहम्मद सिराज ने उनसे हिसाब चुत्ते किए और उन्हें पवेलियन लौटाया.

    मोहम्मद सिराज ने लिया अविष्का से बदला

    श्रीलंका की टीम आज के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी और टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की और टीम को शुरुआत अच्छी दी. सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने श्रीलंका की पारी के चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर लागतार 3 चौके जड़े.

    इसके बाद मोहम्मद सिराज ने पलटवार करते हुए हिसाब बराबर किया और अविष्का फर्नांडो को क्लीन बोल्ड करते हुए उनका विकेट झटका और उन्हें पवेलियन लौटाया. अविष्का फर्नांडो ने 17 गेंदों का सामना किया और महज 20 रन जड़े और अपना विकेट गवा बैठे. अविष्का फर्नांडो ने अपना विकेट मोहम्मद सिराज की गेंद को सही तरह से जज न करने के कारण गवा दिया.

    IND vs SL: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, सिराज, उमरान मलिक और कुलदीप यादव.

    श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, चरिथ असालंका, धनंजय डि सिल्वा, नुवानिदु फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालागे, लाहिरू कुमारा, कुसान रजिथा.

  • IND vs SL: कुलदीप यादव ने शतकवीर दासुन शनाका को ऐसे दिया चकमा, उड़ गया श्रीलंकाई कप्तान का लेग स्टंप

    श्रीलंका और भारतीय टीम के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में आज गेंदबाजों का बोलबाला देखने मिला. जहां आज के मैच में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की जगह कप्तान रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव को मौका दिया. कुलदीप यादव ने इस मौका भरपूर इस्तेमाल किया और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए. कुलदीप यादव के साथ ही भारतीय टीम के कई अन्य बल्लेबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और सबको प्रभावित किया.

    पिछल मैच के शतकवीर कप्तान को किया चलता

    भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में जहां भारतीय बल्लेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने मिला वहीं आज इस सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला रहा. श्रीलंका की ओर से सीरीज के पहले मैच में सबसे अधिक रनों की पारी खेलने वाले टीम के कप्तान दासुन शनाका ने आज कुछ खास कमाल नहीं किया और भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव की गेंद पर अपना विकेट गवा बैठे.

    आपको बता दें दासुन शनाका ने आज के मैच में महज 2 रन जड़े और पवेलियन लौट गए. कुलदीप यादव ने न केवल दासुन शनाका का बल्कि टीम के दो और अहम बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया. ये दो बल्लेबाज रहे कुसल मेंडिस और असलंका. इन बल्लेबाजों के विकेट गिरने के बाद श्रीलंका की टीम काफी प्रेशर में नजर आई. आज के मैच में कुलदीप यादव ने 6 ओवर में गेंदबाजी करते हुए महज 30 रन लुटाए और बदले में 3 अहम विकेट झटके और टीम के किए बेहद किफायती रहे.

    श्रीलंका के 7 बल्लेबाज आउट

    श्रीलंका और भारत के बीच की वनडे सीरीज के आज दूसरे मैच में श्रीलंका ने टॉस में बाज़ी मारते हुए पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम कुछ खास कमाल नहीं कर सकी. श्रीलंका के ओपनर्स ने शुरुआत अच्छी करनी चाही लेकिन भारतीय गेंदबाजों के आगे अपने घुटने टेकते हुए जैसे ही टीम का पहला विकेट गिरा श्रीलंका की टीम कमज़ोर पड़ती गई. आज के मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और 29 ओवर में श्रीलंका की टीम के 7 विकेट झटक डाल.

  • IND vs SL: रोहित शर्मा ने जीत के बाद कुलदीप यादव को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया श्रेय, बता डाली टीम की कमियां

    रोहित शर्मा: भारत और श्रीलंका के बीच की वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला गया जिसमें एक और जीत हासिल करते हुए भारत ने सीरीज में 2–0 की बढ़त हासिल कर ली है. भारतीय टीम ने आज श्रीलंका को 4 विकेट से मात दी. सीरीज में एक और जीत हासिल करते हुए सीरीज पर अपना अच्छा कब्जा बनाने के बाद मैच प्रेजेंटेशन में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया.

    रोहित शर्मा का बयान

    श्रीलंका के खिलाफ आज दूसरे वनडे मैच में जीत अपने नाम करने के बाद मैच प्रेजनेशन में अपना बयान देते हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा,

    ‘गेम काफी करीबी था, लेकिन इस तरह के मैच आपको सिखाते हैं. हमारे ऊपर पारी बनाने का दबाव था. केएल राहुल पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टिक कर खेले. शुरुवाती ओवर में अच्छी बल्लेबाजी हमें कॉन्फिडेंस देती है और हमें खुल कर बल्लेबाजी करने की सिख देती है. हमें लेफ्ट हैंड के बल्लेबाजों की जरूरत है लेकिन हमें राइट हैंड के बल्लेबाजों की पोटेंशियल को भी जानते हैं जो फिलहाल टीम से बाहर हैं, उनके अंदर प्रेशर में अच्छा प्रदर्शन करने की और मुसीबतों का सामना करने की सहजता है.’

    इसी के साथ जब रोहित शर्मा से आखिरी वनडे मैच में बदलाव को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा,

    ‘हमने फिलहाल इस बारे में कुछ सोचा नहीं है. हम मैच के लिए जब मैदान में पहुंचेंगे तो वहां की पिच की देखते हुए और अपने खिलाड़ियों को देखते हुए इस बारे में सोचेंगे. हमें श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वनडे सीरीज खेलनी है और इसके लिए हमें अपने खिलाड़ियों को फ्रेश भी रखना है. तो हमें सब चीजें दिमाग में रख कर चलना होगा और जरूरत पड़ी तो हम बदलाव करेंगे.’

    IND vs SL: मैच का हाल

    भारत और श्रीलंका के बीच का आज का ये दूसरा वनडे मैच बेहद अहम रहा. दोनो टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने मिला. जहां टॉस में बाज़ी मारते हुए श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम की शुरुवात तो अच्छी रही मगर पहला विकेट गिरने के बाद से टीम लड़खड़ा गई.

    अंत में श्रीलंका की टीम इतनी बुरी तरह फ्लॉप होती दिखी की टीम ने पूरे 50 ओवर का खेल भी नहीं खेला और महज 38.4 ओवर में अलॉट होती हुई महज 216 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रख सकी. भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 50 ओवर की समाप्ति से पहले ही चेज कर लिया. भारतीय टीम ने 43.2 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और इस दौरान टीम के 6 विकेट गिरे जिसके चलते भारतीय टीम को 4 विकेट से जीत हासिल हुई.

  • IND vs SL: कप्तान रोहित शर्मा ने हरवा ही दिया था लेकिन इन 3 कारणो से दूसरा वनडे जीत गई टीम इंडिया, बाल-बाल बचे

    IND vs SL: भारतीय टीम का आज श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला था जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल करते हुए सीरीज में 2–0 की बढ़त हासिल कर ली है. आज के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 216 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा. इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी भारत की टीम कामयाब रही और 4 विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब हुई. भारतीय टीम की जीत के पीछे आज 3 बड़े कारण रहे. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

    IND vs SL: भारत की जीत के तीन बड़े कारण

    1. केएल राहुल और हार्दिक पांड्या के बीच शानदार साझेदारी

    श्रीलंका द्वारा दिए गए 216 रनों के लक्ष्य को चेज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुवात कुछ खास नहीं रही. एक एक करके टीम के ओपनर बल्लेबाज अपना विकेट गंवा बैठे और इसके बाद विराट कोहली भी आज फ्लॉप साबित हुए. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने भी महज 28 रनों की पारी खेली और अपना विकेट गवा बैठे.

    इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे बल्लेबाज केएल राहुल और ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने टीम की हालत को संभालने का काम किया और दोनो ने साथ मिल कर अच्छी साझेदारी निभाई. हार्दिक पांड्या और के एल राहुल ने एक दूसरे के साथ 75 रनों की साझेदारी निभाई. हार्दिक पांड्या ने 36 रनों की पारी खेली और के एल राहुल ने 64 अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम के लिए किफायती प्रदर्शन किया.

    2. मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी

    भारतीय टीम की आज के मुकाबले में जीत के पीछे का दूसरा सबसे बड़ा कारण रही तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी. मोहम्मद सिराज ने आज के मुक़ाबले में किफायती गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका का 3 विकेट झटका. श्रीलंका की पारी में तीसरे ओवर में गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने पहले अविष्का फर्नेडो को सबसे पहले अपना शिकार बनाया और उन्हें महज 20 रनों पर पवेलियन लौटाया.

    इसके बाद उन्होंने श्रीलंका की पारी के 40वें ओवर में अपना कमाल दिखाते हुए 2 विकेट झटके और टीम को ऑल आउट करते हुए 215 रनों पर रोक दिया. कुल मिला कर आज के मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने 5.4 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 30 रन लुटाए और बदले में 3 विकेट अपने नाम किए.

    3. कुलदीप यादव की विकेटटेकिंग गेंदबाजी

    भारत की आज की जीत के पीछे का तीसरा बड़ा कारण रहा भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव की किफायती गेंदबाजी. कुलदीप यादव ने आज के इस मुकाबले में श्रीलंका के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. कुलदीप यादव ने सबसे पहले अपना शिकार कुश्ल मेंडिस को 17वें ओवर में बनाया और उन्हें महज 34 रनों पर पवेलियन लौटाया. इसके बाद कुलदीप ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का विकेट भी झटका.

    दासुन शनाका ने आज के मैच में महज 2 रन जड़े थे. इसके बाद उन्होंने 25वें ओवर में तीसरा विकेट झटका. कुल मिला कर पूरे मैच 3 विकेट अपने नाम किए और अंत में भारत की पारी में बल्लेबाजी करते हुए 10 रन जड़ते हुए टीम को मैच जीतने में अहम योगदान दिया.

  • IND vs SL: टॉस हारने के बाद खुश हो गए कप्तान रोहित शर्मा, बताया जीत के बाद भी क्या हैं उन्हें सबसे बड़ी परेशानी

    रोहित शर्मा: भारत और श्रीलंका के बीच की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. आज इस सीरीज का दूसरा मैच है जो की कोलकाता में खेला जा रहा है. मैच में टॉस में बाज़ी मारते हुए श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. ये मैच दोनो ही टीमों के लिए बेहद अहम है. आपको बता दें भारतीय टीम सीरीज में पहला मुकाबला जीतते हुए 1–0 की बढ़त पर बनी हुई है. टॉस हार ने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपना बयान दिया है.

    कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस पर दिया बड़ा बयान

    भारत और श्रीलंका के बीच की वनडे सीरीज के आज दूसरे मुकाबले में टॉस हारने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बयान दिया है. रोहित शर्मा ने पहले मैच में भी टॉस हारा था और आज भी हारने के बाद थोड़ी कन्फ्यूजन में नजर आए. वहीं उन्होंने बयान देते हुए कहा,

    “मैं दुविधा में था. हम पिछली बार जिस तरह से खेले थे, उसके कारण पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन इस मैदान को देखते हुए मैं फील्डिंग करना चाहता था. कुल मिलाकर, सुधार एक टीम के रूप में होते हैं, विशेष रूप से कुछ भी नहीं. हमने अतीत में जो किया है वह अतीत में है, हमें आगे देखने और बेहतर करने की जरूरत है.”

    “मुझे यहां खेलना पसंद है, यहां के दर्शक भी ऊर्जावान हैं और इससे मुझे हमेशा प्रेरणा मिलती है. लेकिन यह अतीत में है, मुझे नए सिरे से शुरुआत करने की जरूरत है. हमारे लिए एक परिवर्तन लागू किया गया, चहल ने आखिरी गेम में डाइव लगाई और आज अच्छी तरह से नहीं उबर पाए, इसलिए कुलदीप यादव आए.”

    कोलकाता के इस स्टेडियम में आज तक का इतिहास

    भारत और श्रीलंका के बीच की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है. इस मैदान में पहले भी कई बार भारत और श्रीलंका की भिड़त देखने मिली है. अब तक के इतिहास की बात करें तो 5 बार भारत और श्रीलंका दूसरे का सामना इस मैदान पर कर चुकी हैं.

    इनमें से 3 बार जीत भारत के पलड़े में गई है और 1 श्रीलंका के पलड़े में, वहीं एक मैच ड्रॉ रहा है. आज इस मैच में श्रीलंका की टीम को हल्के में लेना भारतीय टीम के लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है. भारतीय टीम को समझदारी सूझ बूझ के साथ मैदान में उतरना होगा और दुबारा से जीत अपने नाम करते हुए सीरीज में अच्छी पकड़ बनानी होगी.

Exit mobile version