Tag: DRS

  • IND vs AUS: कप्तान रोहित शर्मा में आई धोनी की आत्मा, एक ही ओवर में दो DRS लेके पलटा अंपायर का फैसला, देखें VIDEO

    IND vs AUS: कप्तान रोहित शर्मा में आई धोनी की आत्मा, एक ही ओवर में दो DRS लेके पलटा अंपायर का फैसला, देखें VIDEO

    DRS, जिसका मतलब होता है डिसिजन रिव्यू सिस्टम, लेकिन इसे पूरी दुनिया अकसर धोनी रिव्यू सिस्टम से भी जानती है। वजह साफ थी, धोनी (MS Dhoni) के डीआरएस के फैसले अमूमन सही साबित होते थे और कई बार ऐसा हुआ कि धोनी के फैसलों से मैच का रुख पलट जाता। विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी कप्तानी के शुरुआती दिनों में अक्सर धोनी से डीआरएस में सलाह लिया करते और इससे उन्हें काफी मदद मिलती।

    वही, मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली टी20 इंटरनैशनल मैदान पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी कुछ ऐसा ही किया। एक ही ओवर में उन्होंने दो बार अपनी समझदारी का इस्तेमाल करते हुए अंपायर को फैसला बदलने पर मजबूर कर दिया। जिसका वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

    कप्तान रोहित शर्मा में आई धोनी की आत्मा

    दरअसल ऑस्ट्रेलिया की पारी का 11वां ओवर शुरू हुआ। वापसी कर रहे उमेश यादव के हाथों में गेंद थी। यादव अभी तक इस मैच में कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। और इस ओवर की शुरुआत भी अच्छी नहीं हुई। ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर। स्मिथ ने थर्ड मैन की दिशा में गेंद को ग्लाइड करना चाहा। लेकिन वह असफल रहे।

    विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक पूरी तरह संतुष्ट थे कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया है। रोहित ने समझदारी दिखाते हुए कार्तिक के साथ जाते हुए तीसरे अंपायर के पास जाने का फैसला लिया। रिव्यू में वही सामने आया जिसकी भारतीय टीम को उम्मीद थी। गेंद ने बल्ले का किनारा लिया था। स्मिथ ने 35 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया।

    यहाँ देखें वीडियो

    इसके बाद अगली दो गेंद पर एक रन बना। ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। शॉर्ट पिच गेंद पर मैक्सवेल ने पीछे हटकर कट करना चाहा। इस बार भी दिनेश कार्तिक को लगा कि किनारा लगा है और रोहित ने इस बार भी मैदानी अंपायर के फैसले को चुनौती दी। नतीजा फिर भारत के पक्ष में आया। यहाँ नीचे आप वीडियो देख सकते है।

    https://twitter.com/rishabh2209420/status/1572259840562712576?s=20&t=Dc_I-Yc3x2n155tpnhd4ZQ

    https://twitter.com/rishabh2209420/status/1572260507972956165?s=20&t=Dc_I-Yc3x2n155tpnhd4ZQ

    कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

    भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन मैचों की टी 20 सीरीज का पहला मैच आज यानी 20 सितंबर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिआई टीम के कप्तान आरोन फिंच ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

    पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ लोकेश राहुल और हार्दिक पांडया की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम 200 रनों का आंकड़ा पार कर पाई।

    जिसके बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके ज़वाब में ऑस्ट्रेलिआई टीम ने ताबड़तोड़ शुरूआत की और 19.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 बना कर 4 विकेट से भारत को हरा दिया।

Exit mobile version