Tag: सोशल मीडिया

  • गोल्डन डीप नेक ब्लाउज पहन भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने दिए बोल्ड पोज, वायरल हो रही हॉट तस्वीरें

    गोल्डन डीप नेक ब्लाउज पहन भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने दिए बोल्ड पोज, वायरल हो रही हॉट तस्वीरें

    भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर से भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) चर्चा में आई है। बात ये है कि मोनालिसा (Monalisa) ने ताजा फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनकी ये तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रही हैं।

    IND vs AUS: “मे आई कम इन” मोहम्मद शमी ने एक ओवर डालकर फैंस को कर दिया पागल, विश्व कप अब हो गया हमारा

    Monalisa का बोल्ड फोटोशूट

    मोनालिसा की अगर हम ताजा फोटोशूट की बात करें तो इसमे वो काफी हॉट और बोल्ड नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने लाल लहंगे में अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। मोनालिसा ने अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, फैशन सपने देखने और दूसरों को सपने दिखाने के बारे में।

    वायरल हुई Monalisa की तस्वीरें

    अगर हम बात करें उनकी तस्वीरों की तो इसमे आप देख सकते हैं कि मोनालिसा ने डार्क लिपस्टिक और लाइट मेकअप किया हैं और वो प्यारी से स्माइल के साथ पोज दे रही है। उनकी इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जिसे अब तक ढेर सारे कमेंट्स और लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि इससे पहले भी वो कई बार स्टाइलिश तस्वीरें शेयर कर चर्चा बटोर चुकी हैं।

  • Ranbir Kapoor की मां Neetu Kapoor और Katrina kaif मां के बीच हुई जंग, सोशल मीडिया पर आई आमने-सामने

    बॉलीवुड की अभिनेत्री और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ​क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जो इन दिनों चर्चा में हैं। नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के इस पोस्ट को देखने के बाद कई लोगों ने उनको जमकर खरी खोटी सुनाई है। नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की पोस्ट के बाद अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की मां ने भी बिना नाम लिए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसे नी​तू कपूर (Neetu Kapoor) के पोस्ट का जवाब माना जा रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

    Neetu Kapoor ने Nora Fatehi संग डांस दीवाने के मंच पर दिलबर गाने से लगाई आग, वीडियो वायरल

    Neetu Kapoor ने शेयर किया पोस्ट

    नीतू कपूर ने कुछ दिनों पहले एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमे उन्होंने बिना किसी का नाम लिए हुए लिखा कि, सिर्फ इसलिए कि उसने आपको 7 साल तक डेट किया है, इसका मतलब ये नहीं है कि वह आपसे शादी करेगा। मेरे अंकल ने 6 साल तक मेडिसिन की पढ़ाई की है, लेकिन अब वह डीजे हैं।

    Neetu Kapoor के पोस्ट पर कैटरीना की मां का जवाब

    इसके बाद कैटरीना कैफ की मां ने भी बिना नाम लिए हुए एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, मेरी इस तरह परवरिश हुई कि मैं एक सफाई कर्मचारी को भी वही इज्जत दूं, जो एक सीईओ को दी जाती है।

    सोशल मीडिया पर दोनों के इस पोस्ट को देखने के बाद ये कहा जा रहा है कि कैटरीना की मां ने रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर को जवाब दिया है। नेटिजेंस कैटरीना कैफ की मां का स्पोर्ट करते हुए तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, सही टाइम पर पोस्ट किया, जैसी मां वैसी बेटी। दूसरे ने लिखा, ‘सही कहा आपने, आपने बच्चों को सही सीख दी है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक समय था जब कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। खबरें तो यहां तक आने लगी थी कि दोनों एक दूसरे से शादी कर लेंगे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब दोनों ने शादी कर ली और दोनों अपनी लाइफ में खुश हैं।

  • Sunil Grover ने सालों बाद खोली इंडस्ट्री की पोल, सुनकर अपने ही कानों पर नहीं होगा यकीन, रातों रात दिखाया गया था बाहर का रास्ता

    सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) एक मशहूर काॅमेडियन है। उनका नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के जहन में सबसे पहले गुत्थी और डाॅक्टर गुलाटी का किरदार सामने आता है। सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) कपिल शर्मा के शो में इन दोनों किरदारों से लोगों को खूब हंसा चुके है। सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की काॅमेडी उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है। हालांकि सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने इस शो को काफी साल पहले अलविदा कह दिया था।

    टीवी इंडस्ट्री के ये 5 स्टार्स एक एपिसोड में काम करने के लिए चार्ज करते है भारी फीस, रकम जानकर आपको होगी हैरानी

    Sunil Grover ने किया खुलासा

    अब इसी बीच सुनील ग्रोवर ने अपने करियर और खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है जिसे सुनने के बाद उनके चाहने वालों को झटका लगने वाला है। सुनील ग्रोवर ने बताया कि एक बार अचानक से उनको शो से बाहर कर दिया गया था।

    Sunil Grover का वीडियो वायरल

    इन दिनों सोशल मीडिया की दुनिया में सुनील ग्रोवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है। उन्होंने कहा कि, एक शो में जिसमें उनको सिर्फ 3 दिनों में ही रिप्लेस कर दिया गया था। जिसकी वजह से उनके अंदर कॉन्फिडेंस की कमी होने लगी थी। उन्हें लगने लगा था कि वह आगे नहीं बढ़ पाएंगे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और फिर से आगे बढ़ने की ट्राई किया।

    अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि, कभी भी उसके फॉलोअर्स को देखकर उनके काम पर सवाल मत उठाइए। क्योंकि बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपना सेल्फ कॉन्फिडेंस खो देते हैं और फिर डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं।

    खबर के अनुसार मेलबर्न जाते वक्त सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच झड़प हो गई थी उस वक्त कपिल शर्मा नशे की हालत में थे और उन्होंने जूते उतारकर सुनील को मारा था। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और सुनील ने कपिल शर्मा के शो को छोड़ दिया। उसके बाद से आज तक दोनों ने एक साथ काम नहीं किया।

  • क्या Parineeti Chopra और राघव चड्ढा ने कर ली सगाई, आप नेता ने पोस्ट शेयर कर दी बधाई, देखें वायरल पोस्ट

    बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा एक दूसरे को डेट कर रहे है और जल्द ही शादी भी करने वाले है। सिर्फ इतना ही नहीं इन दिनों खबरों में कहा जा रहा है कि ये दोनों जल्द ही रोका और शादी की तारीख का भी ऐलान करने वाले है।

    परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढां की शादी को लेकर आ रही खबरों के बीच अब आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा के रिश्ते पर मुहर लगा दी है और दोनों को बधाई दी है। उनके इस पोस्ट के सामने आने के बाद लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने एक दूसरे से सगाई कर ली है।

    क्या जल्द शादी करने वाले हैं Parineeti Chopra और Raghav Chadha? जल्द करेंगे बड़ा ऐलान

    Parineeti Chopra और राघव चड्ढा को दी बधाई

    संजीव अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों का साथ, प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की तरफ से दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की है और ना ही आधिकारिक मुहर लगाई है। लेकिन जिस तरह से आप नेता ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को बधाई दी है उसके आधार पर कहा जा रहा है इन दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई या रोका कर लिया है। जिसके बाद उन्होंने ऐसे सार्वजनिक तौर पर उनको बधाई दी है। सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके इस पोस्ट पर अपनी अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे है।

    parineeti chopra

    Parineeti Chopra और राघव चड्ढा का अफेयर

    एक एक यूजर ने लिखा कि, अरे भाई इनका रिश्ता कंफर्म हो गया क्या? वहीं अगले ने लिखा कि, परिणीति जल्द ही आम आदमी पार्टी की एमएलए बन जाएंगी। जबकि अगले ने लिखा कि, आजकल लोग न जाने क्या क्या प्रमोट करते रहते हैं। इस तरह के कई कमेंट लोग कर रहे है। गौरतलब है कि हाल ही में परिणीति और राघव को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था जिसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरें आ रही है। इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये आने वाले दिनों में पता चल जाएगा।

  • अपनी इस हरकत की वजह से विवादों में पड़ी Taapsee Pannu, अभिनेत्री के खिलाफ दर्ज हुई FIR

    तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपनी फिल्मों और बयान की वजह चर्चा में रहती है। अब इसी बीच अभिनेत्री एक खास वजह से चर्चा में है। दरअसल बात ये है कि तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के खिलाफ मध्यप्रदेश के इंदौर में शिकायत दर्ज हुई है।

    Taapsee Pannu ने बोल्ड दिखने की चाहत में कर दी इतनी बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोलें, तुम्हे शर्म आनी चाहिए

    Taapsee Pannu का विवाद

    तापसी पन्नू का विवादों से काफी गहरा नाता है। तापसी पन्नू पर सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। इंदौर पुलिस ने इस मामले को लेकर तापसी पन्नू के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। शिकायत दर्ज करने के बाद इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। छत्रीपुरा थाना के कपिल शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि एकलव्य गौड़ ने उन्हें एक आवेदन दिया है। जिसमे तापसी पन्नू पर शिकायतकर्ता ने सनतन धर्म का अपमान करने की बात कही है।

    Taapsee Pannu के खिलाफ शिकायत दर्ज

    कपिल शर्मा ने इस बारे में बताया कि, तापसी पन्नू ने फैशन शो में रैंपवाॅक करते समय बेहद बोल्ड ड्रेस पहना था। इसी दौरान अभिनेत्री ने माता लक्ष्मी का एक लाॅकेट भी गले में पहना था। जिसकी वजह से शिकायतकर्ता की भावना को ठेस पहुंची है। इसकी वजह से अभिनेत्री के खिलाफ ये शिकायत दर्ज की गई है। हालांकि अब देखना है कि इस मामले में आगे क्या होता है।

    अगर हम बात करें तापसी पन्नू की तो वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। उनकी तस्वीरों को फैंस भी काफी पसंद करते है। इसके अलावा बात करें तापसी पन्नू के काम की तो वो जल्द ही शाहरूख खान के साथ फिल्म डंकी में नजर आने वाली है। जिसकी शूटिंग मेकर ने भी शुरू कर दी है।

  • Akshra Singh का हाॅट और ग्लैमरस अवतार सोशल मीडिया पर वायरल, हर एक अदा पर फैंस हुए फिदा

    आजकल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां किसी भी मामले में बाॅलीवुड एक्ट्रेसेस से कम नहीं है। बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो खूबसूरती और हाॅटनेस के मामले में बाॅलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती है। इस लिस्ट में अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshra Singh) का नाम भी शामिल है। अक्षरा सिंह (Akshra Singh) उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। अब इसी बीच उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जो इस वक्त सुर्खियों में है।

    Akshra Singh का ताजा फोटोशूट

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्षरा सिंह इन दिनों अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर विदेश में क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही है। उन्होंने अपने इस वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। जिसमे अक्षरा सिंह का बेहद हाॅट और ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है। अक्षरा सिंह की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया की दुनिया में तहलका मचा रखा है। जिसमे आप देख सकते हैं कि यहां पर वो बाथरोब में पोज देती नजर आ रही है। सामने आई तस्वीरों में अक्षरा सिंह बाथरोब में नजर आ रही हैं। अक्षरा का ये बोल्ड अवतार देखते ही बन रहा है।

    वायरल Akshra Singh की तस्वीरें

    एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि वो एक के बाद एक कई अलग अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का हर पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उनकी इन तस्वीरों पर अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक्स आ चुके है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो फैंस भी उनकी हर एक अदा पर फिदा है।

    Bhojpuri Industry की इस अभिनेत्री ने पकड़ी इस्लाम की राह, कभी पवन सिंह और खेसारी लाल की बनी थी हीरोइन

  • अपने जन्मदिन पर Ram Charan ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, कियारा आडवाणी के साथ अगली फिल्म का टाइटल किया जारी, साथ में आया धमाकेदार टीजर

    पिछले काफी समय से राम चरण (Ram Charan) और कियारा आडवाणी की अगली फिल्म को लेकर अलग अलग तरह की खबरें सामने आ रही थी। दोनों की फिल्म एक पाॅलिटिकल थ्रिलर ड्रामा है। इस फिल्म का टाइटल पहले टेंटेटिवली आरसी 15 रखा गया था। हालांकि अब मेकर और अभिनेता राम चरण (Ram Charan) ने अपनी अगली फिल्म के टाइटल का ऐलान अधिकारिक तौर पर कर दिया है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कियारा आडवाणी और राम चरण (Ram Charan) की अगली फिल्म के टाइटल को अभिनेता के जन्मदिन पर खुलासा किया गया है।

    Ram Charan और Chiranjeevi के परिवार से आई बड़ी खबर, इस शख्स के तलाक की आ रही खबरें

    Ram Charan ने दिया सरप्राइज

    अपने जन्मदिन के खास मौके पर राम चरण ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। फिल्म का टाइटल गेम चेंजर रखा है। सिर्फ इतना ही नहीं राम चरण ने अपनी फिल्म के टाइटल का ऐलान करते हुए एक वीडियो भी जारी किया है। जिसे उन्होंने अपने अधिकारिक टवीटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। फिल्म का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, ये गेम चेंजर है।

    Ram Charan की फिल्म का टाइटल गेम चेंजर

    फिल्म का टाइटल जानने के बाद अब लोग इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है। सोशल मीडिया पर यूजर्स पोस्ट शेयर करते हुए लगातार फिल्म को लेकर अपना उत्साह जाहिर कर रहे है। कई लोगों का कहना है कि ये फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो ट्रिपल से बड़ा धमाका होगा। लोगों द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को आप यहां पर देख सकते है।

    अगर हम बात करें फिल्म की तो इसमे राम चरण और कियारा अडवाणी के अलावा अंजलि, समुथिरकानी, एस जे सूर्या, श्रीकांत ओर सुनील जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले है। वहीं एस थमन फिल्म का गाना और बैकग्राउंड स्कोर तैयार कर रहे है। फिल्म का निर्देश एस शंकर कर रहे है। ये एक पाॅलिटिकल ड्रामा फिल्म है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

    इस फिल्म के जरिए राम ररण और कियारा की जोड़ी दूसरी बार देखने को मिलेगी। इससे पहले दोनों ने साल 2019 में आई फिल्म विनय विद्या में एक साथ काम किया था।

  • Akanksha Dubey के निधन के बाद रानी चटर्जी ने खोली भोजपुरी फिल्म इुंडस्ट्री की पोल, जमकर निकाली भड़ास, देखें वायरल पोस्ट

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) का निधन हो गया है। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) बीते दिन बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की सुसाइड की खबरें सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के परिवार वालों और फैंस को अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब इस दुनिया में नहीं रही। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    Akanksha Dubey की मौत पर खड़ा हुआ सवाल तो, मेकअप आर्टिस्ट ने खोला बड़ा राज, धोखा मिलने के मिले संकेत

    आकांक्षा दुबे की मौत के बाद रानी ने खोली पोल

    अब इसी बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मच गया है। उनका ये पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। चारों तरफ सिर्फ रानी चटर्जी के इस पोस्ट की चर्चा हो रही है।

    Akanksha Dubey

    अपने इस इंस्टा पोस्ट पर रानी चटर्जी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पोल खोली है। अभिनेत्री ने लिखा कि, सबको सब पता है पर कोई कुछ बोलेगा नहीं क्योंकि सब एक थाली एक बैगन है। लड़की सबको चाहिए अफेयर करना है, फिर उसी के साथ हर जगह दिखना है।

    जब उस लड़की पर आपका थप्पा लगने लगे तो आपको उससे फिर दूर भागना है क्योंकि फिर आपको कोई नई लड़की चाहिए। क्योंकि जिसको लेकर घूम रहे हो वो तो शादी करने बोल रही है। लड़कियों को ये समझना चाहिए कि तुम इस्तेमाल हो रही है। हमारी इंडस्ट्री में आदमी बहुत है पर मर्द बहुत कम लोग है।

    आकांक्षा दुबे की मौत से दुखी अभिनेत्री

    अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रानी चटर्जी ने लिखा कि, लड़कियों खासकर जो भोजपुरी में काम करने आई हो थोड़ा संभल के रहो। प्यार कोई नहीं करता है यहां। उनको 4 गाना करना है आपके साथ वाइब लाना है। आपकी भावानओं की कोई कदर नहीं है। चार गाने करने के बाद आप पुरानी हो जाएंगे फिर इनको किसी नई की तलाश होगी। एक दो को छोड़ दिया जाए तो सारे आदमी यहां किसी एक से साथ नहीं है।

    बता दें कि अभिनेत्री रानी चटर्जी आकांक्षा दुबे के निधन से काफी ज्यादा दुखी है। इसलिए उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए गुस्सा जाहिर किया है।

  • Akanksha Dubey की मौत के बाद मां ने किया खुलासा, बाॅयफ्रेंड के भाई ने दी थी जान से मारने की धमकी? रविवार से गायब है सिंगर

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) अब हमारे बीच नहीं है। उनका शव बीते दिन बनारस के एक होटल में पंखे से लटका मिला है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने सुसाइड किया है या उसकी हत्या की गई है, इसकी जांच पुलिस लगातार कर रही है। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत के बाद उनके परिवार वाले और दोस्त गहरे सदमे में है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब हमारे बीच नहीं है।

    Akanksha dubey की हत्या या सुसाइड, भोजपुरी अभिनेत्री के बाॅयफ्रेंड पर लटकी शक की तलवार, वयारल हुआ आखिरी पोस्ट

    Akanksha Dubey आत्महत्या या साजिश

    अब इसी बीच आकांक्षा दुबे की मौत को लेकर कई तरह की खबरें आ रही है। कई बाते सामने आ रही है कि जिसे जानने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार ये कयास लगाया जा रहा है कि अभिनेत्री को आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया है।

    डिप्रेशन में थी Akanksha Dubey

    खबरों के अनुसार आकांक्षा दुबे भोजपुरी गायक समर सिंह के साथ वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में लिव इन में रहती थी। दोनों हाल ही में अलग हुए थे, ऐसा कहा जा रहा है कि समर के दुव्र्यवहार की वजह से आकांक्षा दुबे दुखी थी जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में आ गई थी।

    आकांक्षा दुबे को दी थी धमकी

    वहीं इसी बीच अभिनेत्री आकांक्षा की मां ने बताया कि, बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब मोबाइल पर भोजपुरी गायक समर के भाई संजय सिंह का फोन आया था। फोन पर धमकी दे रहा था कि तुमको जान से मरवा देंगे।

    इसके अलावा अभिनेत्री की मां ने बताया कि, समर सिंह आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही काम करे और किसी के साथ नहीं। साथ में काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर मारता और पीटता था। कई बार जब आकांक्षा ने उससे अपने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट भी की।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जिस भोजपुरी गायक समर सिंह पर आरोप लगा है वो रविवार यानी अभिनेत्री की मौत से ही गायब है। हालांकि आपको बता दें कि समर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर दुख व्यक्त किया था। हालांकि पुलिस इन सब मामलों की जांच कर रही है।

  • Tabu के साथ तस्वीर क्लिक करवाने आई थी छोटी सी फैन, अभिनेत्री ने बनाया मुंह, वीडियो देखने के बाद लोगों ने सुनाई खरी खोटी

    बाॅलीवुड एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म भोला को लेकर चर्चा में है। जिसमे उनके साथ अभिनेता अजय देवगन भी लीड रोल में नजर आने वाले है। इस फिल्म में दोनों का अलग अवतार देखने को मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है। जिसकी वजह से अजय देवगन और तब्बू (Tabu) इसका जमकर प्रमोशन कर रहे है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमे एक फैन की हरकत से तब्बू (Tabu) परेशान नजर आ रही है।

    सामने आए वीडियो में तब्बू फैन से मिलने के दौरान थोड़ा अनकम्फर्टेबल दिख रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तब्बू को ही बुरा भला बोलते नजर आ रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भोला फिल्म इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होन जा रही है। ऐसे में दोनों कलाकार फिल्म का प्रमोशन करने आए थे। दोनों कलाकार दिल्ली के पेसिफिक माॅल में पहुंचे थे। जहां पर तब्बू और अजय देवगन ने लोगों के सवालों का जवाब दिया। इसके बाद अजय और तब्बू ने फोटो सेशन किया।

    Tabu का वीडियो वायरल

    इस फोटोशूट के दौरान एक फैमिली ने दोनों सेलेब्स के साथ ग्रुप में तस्वीर क्लिक करवाई। जिसमे एक बच्ची थी जिसने अजय से चिपककर तस्वीर क्लिक करवाई। अजय ने बड़े आराम से पोज दिया उनको कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन जब वो बच्ची तब्बू के साथ तस्वीर क्लिक करवाने गई तो अभिनेत्री का मुंह बन गया।

    Tabu हुई ट्रोल

    बच्ची तब्बू के पास गई तो उसने एक्ट्रेस के पेट पर हाथ रख दिया। वो उनसे चिपककर फोटो क्लिक करवाना चाहती थी। लेकिन अभिनेत्री पीछे हट गई। इसके बाद एक्ट्रेस ने उस बच्ची का हाथ पकड़ा और हटाने के लिए कहा। नतीजन लड़की ने दो सेंटीमीटर की दूरी पर खड़े होकर पोज दिया।

    ये देखकर कई लोग तब्बू को ट्रोल करने लगे और सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुनाते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया की दुनिया में तब्बू का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

    बॉलीवुड की मुस्लिम परिवार में पैदा हुई इन 5 एक्ट्रेस ने रखा हिन्दू धर्म का नाम, जिसके बाद मिली बड़ी सफलता

Exit mobile version