Tag: सलमान खान

  • एक बार फिर आमने सामने आए Aishwarya Rai और Salman Khan, अभिनेत्री के आगे नहीं चला भाईजान का जादू

    एक बार फिर आमने सामने आए Aishwarya Rai और Salman Khan, अभिनेत्री के आगे नहीं चला भाईजान का जादू

    बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की चर्चित फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। आपको बता दें कि, फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। दोनों फिल्मों के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके है। आपको बता दें कि, फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 साउथ की फिल्म है, जिसे मेकर्स ने कई भाषाओं में रिलीज किया है। बता दें कि, ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की फिल्म के साथ ही सलमान खान की फिल्म भी सिनेमाघरों में दिखाई जा रही।

    Aishwarya Rai ने सरेआम निकाला Abhishek Bachchan पर गुस्सा, पास बैठी आराध्या बच्चन का ऐसा था रिएक्शन, देखें वीडियो

    सलमान खान और Aishwarya Rai की बॉक्स आफिस पर टक्कर

    गौरतलब है कि, सलमान खान की फिल्म एक सप्ताह पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई थी। किसी का भाई किसी की जान को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं लेकिन इन 8 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने आज 7 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 90.15 करोड़ रूपए की कमाई की है। वहीं ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को कड़ी टक्कर दे रही है। ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 के हिंदी वर्जन को देखने के लिए दोपहर तक 9.47 से प्रतिशत लोग सिनेमाघरों तक पहुंचे हैं।

    सलमान खान पर भारी पड़ीAishwarya Rai

    रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि फिल्म के पहले दिन की सभी भाषाओं में 30 करोड़ की कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है। उम्मीद ये की जा रही है कि पोन्नियन सेल्वन 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म के कलेक्शन को काफी पीछे छोड़ देगी। हालांकि अब ये आने वाले दिनों में पता चल जाएगा। बता दें कि इससे पहले सलमान खान और ऐश्वर्या राय फिल्म हम दिल दे चुके सनम एक साथ काम कर चुके हैं। जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था।

  • ‘मेरे दिल के बहुत करीब…’ Salman Khan के साथ 20 साल पहले की थी फिल्म, Aishwarya Rai को याद आया पुराना किस्सा

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की लव स्टोरी एक समय में काफी चर्चा में हुआ करती थी। बता दें कि, सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) 90 के दशक में एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। इन दोनों की कहानी का बड़ा ही दर्दनाक अंत हुआ। 20 साल बाद अब एक बार फिर से ऐश्वर्या राय और सलमान खान (Salman Khan) की लव स्टोरी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल बात यह है कि हाल ही में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ अपनी फिल्म हम दिल दे चुके सनम का जिक्र किया है।

    Aishwarya Rai ने सरेआम निकाला Abhishek Bachchan पर गुस्सा, पास बैठी आराध्या बच्चन का ऐसा था रिएक्शन, देखें वीडियो

    Aishwarya Rai ने किया याद

    हाल ही में एक कॉन्फ्रेंस में ऐश्वर्या राय ने अपनी अपकमिंग फिल्म पोन्नियन सेल्वन के बारे में बात करते हुए कहा कि, मैं बेहद खुश हूं कि मुझे मणिरत्नम जी की फिल्म में नंदिनी का किरदार निभाने का मौका मिला। एक और नंदिनी मेरे दिल के बहुत करीब है। संजय लीला भंसाली सर की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में भी मैंने नंदिनी का किरदार निभाया था।

    Aishwarya Rai का नंदिनी किरदार

    इस किरदार को भी लोगों ने खूब पसंद किया था अब पोन्नियन सेल्वन में भी नंदिनी का किरदार काफी पसंद काफी दमदार है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम किया था और इसी फिल्म के साथ दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत भी हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसका कारण था कि ऐश्वर्या राय सलमान खान की शराब की आदत से काफी ज्यादा परेशान थी। जिसके बाद उन्होंने सलमान से ब्रेकअप कर लिया था।

  • Salman Khan का फैन के प्रति ऐसा बर्ताव देखकर ट्रोलर्स को आया गुस्सा, जमकर सुना रहे खरी खोटी

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में है। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कारोबार कर रही है। फिल्म की रिलीज के बीच अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान जैसे ही सलमान खान (Salman Khan) एयरपोर्ट पर एंट्री करते वैसे ही फैंस की भीड़ उन्हें चारों तरफ से घेर लेती है। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    जिसमें देखा जा सकता है कि एक फैन सलमान खान (Salman Khan) से हाथ मिलाने की कोशिश करता है। लेकिन इसी दौरान सलमान खान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड शेरा को धक्का दे देते हैं और साइड में कर देते हैं।

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan इस दिन ओटीटी पर हो रही है रिलीज़, जानिए SALMAN KHAN की फिल्म की सारी डिटेल्स

    जिद्दी फैन की हरकत पर Salman Khan को आया गुस्सा

    हालांकि बॉडीगार्ड की ऐसी हरकत पर सलमान ने कोई भी रिएक्शन नहीं किया है। लेकिन उनके चेहरे पर गुस्सा भी साफ दिखाई दे रहा था। वीडियो में सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के बीच चलते नजर आ रहे इसी दौरान गार्ड्स फैंस को सलमान खान से दूर करने की कोशिश करते हैं। इसी बीच एक जिद्दी फैन सलमान से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाता ही है, हालांकि सलमान से हाथ नहीं मिलाते हैं और इशारे से उसे दूर रहने को कहते हैं।

    Salman Khan हुए ट्रोल

    जैसे सलमान आगे बढ़ते हैं इतने में बॉडीगार्ड शेरा उस फैन को पीछे धक्का देता है। सोशल मीडिया पर सलमान खान का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। ज्यादातर यूज़र सलमान खान और बॉडीगार्ड शेरा को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, लॉरेंस बिश्नोई का डर है इसलिए भाई फैंस हाथ नहीं मिला रहा। जबकि दूसरे ने लिखा कि, यह कितना बुरा बर्ताव है अपने फैन के साथ।

  • बॉक्स आफिस पर पहले सप्ताह की धड़ाम हुई Salman Khan की फिल्म, 6 दिन में कमाए महज इतने करोड़ रूपए

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का लोगों को काफी समय से इंतजार था। हालांकि यह फिल्म ईद के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कारोबार कर रही है। जबकि मेकर्स फिल्म के प्रमोशन को लेकर उम्मीद जता रहे थे कि सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म कलेक्शन के मामले में सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। आपको बता दें कि ऐसा नहीं हुआ फिल्म ओपनिंग डे पर धमाकेदार कारोबार करने के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर धराशाई होती नजर आ रही है।

    Salman Khan ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, भरी महफ़िल में कह डाली ये हैरान करने वाली बात

    Salman Khan की फिल्म का कारोबार

    फिल्म वीक डेज पर लोगों को सिनेमाघरों तक खींच पाने में असफल दिखाई दे रही है। बता दें कि, फिल्म ने 6 दिनों के अंदर उम्मीद से बेहद कम कमाई की है। हम बात करें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इसने पहले दिन 15,81 करोड़, दूसरे दिन 25.75 करोड़, तीसरे दिन 26.17 करोड़, चौथे दिन 10.17 करोड़, पांचवे दिन 7.25 करोड़ जबकि छठे दिन 5.7 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस हिसाब से फिल्म की कुल कमाई अब तक के 89.59 करोड़ रुपए हो चुका है।

    1 वीक Salman Khan की फिल्म नहीं कर पाएगी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

    अगर फिल्म के हालात ऐसे रहे तो शायद ही एक सप्ताह में यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर पाए। आपको बता दें कि किसी का भाई किसी की जान का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था। फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल, जस्सी गिल, भूमिका चावला, वेंकटेश और जगपति बाबू लीड रोल में नजर आए हैं।

  • Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan इस दिन ओटीटी पर हो रही है रिलीज़, जानिए SALMAN KHAN की फिल्म की सारी डिटेल्स

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान ने कोरोना के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. ईद पर रिलीज़ हुई सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान अब ओटीटी पर भी धमाल मचाने को तैयार है. बता दें की, किसी का भाई किसी की जान को जनता से अच्छा रिस्पांस मिला है. आइए जानते है कौन से ओटीटी पर आ रही भाईजान की ये फिल्म.

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को मिला इस ओटीटी का ऑफर, आप भी घर बैठे ले सकते है फिल्म का मजा

    सलमान खान की फिल्म का जोश दर्शकों में अलग ही होता है. उनके फैन्स उनकी फिल्में देखने के लिए पागल रहते हैं और भाईजान की फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं. किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी. जिसके बाद से फैन्स ने सलमान खान की काफी तारीफ की थी.

    सलमान खान और पूजा हेगड़े की जोड़ी पहली बार ‘किसी का भाई किसी की जान’ में ऑनस्क्रीन रोमांस करती नजर आ रही है. वैसे दोनों की जोड़ी अब आप घर बैठे भी देख पाएंगे. बताया जा रहा है की सलमान खान प्रोडक्शन ने अपनी फिल्म ओटीटी पर रिलीज़ करने की मोटी रकम ली है. हालाँकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है की किस ओटीटी पर भाईजान की फिल्म आएगी.

    भाईजान की फिल्म के राइट्स को इतने करोड़ में बेचा गया है, बड़ी-बड़ी फिल्में रह गई हैं पीछे

    मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के राइट्स को 80 करोड़ रुपये में बेचा गया हैं. हालांकि अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वैसे किसी का भाई किसी की जान में शहनाज़ गिल समेत कई सुपरस्टार नज़र आए हैं.

    टेलीविज़न स्टार सिद्धार्थ निगम भी इस फिल्म में नज़र आ रहे हैं. वैसे जानकारी के लिए बता दें की, सोमवार को सलमान खान की फिल्म (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ने  10.17 करोड़ का कारोबार किया है. आगे भी इसके ठीक-ठाक कारोबार करने की उम्मीद है.

     

    ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय ने लगाए थे सलमान खान पर लगाए मारपीट के आरोप, चलते–चलते के सेट पर हुई थी बड़ी फाइट

  • Salman Khan ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, भरी महफ़िल में कह डाली ये हैरान करने वाली बात

    Salman Khan: सलमान खान की नई फिल्म किसी का भाई किसी की जान इन दिनों बड़े पर्दे पर कमाल कर रही हैं. सलमान खान वो स्टार हैं जिनकी शादी के बारे में हर कोई जानना चाहता है. सलमान के साथ कई बॉलीवुड की एक्ट्रेस का अफेयर रहा है लेकिन आज तक सलमान ने शादी ने की. अब सलमान खान ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. आइए जानते हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपनी शादी को लेकर अब क्या कह डाला है.

    Salman Khan ने शादी को लेकर कह डाली ये बात, सोशल मीडिया पर अब विडियो हो रहा वायरल

    भाईजान वैसे तो इन दिनों अपनी फिल्म  किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी चल रहे थे. उनके इंटरव्यू खूब वायरल हो रहे थे. लेकिन सलमान खान की शादी के बारे में हर कोई जानना चाहता है की आखिर अब सलमान शादी करेंगे या नहीं या फिर शादी पर भाईजान का क्या पॉइंट ऑफ़ व्यू है.

    वैसे बता दें की, भाईजान (Salman Khan) के दुबई पहुंचने पर फैंस उन्हें देखकर काफी एक्साइटेड हो गए. इसी दौरान फैंस उन्हें देखकर कई तरह के कमेंट कर रहे थे. दुबई में एक लड़की ने सलमान से कहा की शादी मत करना इस पर सलमान पहले थोड़ा शरमाए. इसके बाद वहां बैठे एक शख्स से पूछा ‘आपकी पत्नी है? मेरी नहीं है.’

    फैन्स शादी से जुड़ी ये सलाह दे रहे भाईजान को, मस्ती के मूड में दिखे सलमान

    सलमान खान (Salman Khan) जब भी अपने फैन्स से बात करते हैं टी काफी कूल नज़र आते हैं. बता दें की, अब सलमान के फैन्स उन्हें शादी करने की सलाह दे रहे हैं. भाईजान के फैन्स उनसे कितन प्यार करते हैं ये बात किसी से छुपी नहीं है.

    बता दें की, सलमान (Salman Khan) के  एक फैन का कहना है, ‘सब लोग सलमान को शादी करने से मना क्यों कर रहे हैं, करने दो उसे शादी.’ वहीं, एक का कहना था, ‘भाई आप प्लीज शादी कर लो.’

     

    ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय ने लगाए थे सलमान खान पर लगाए मारपीट के आरोप, चलते–चलते के सेट पर हुई थी बड़ी फाइट

  • मंडे टेस्ट में पास हुई Salman Khan की फिल्म किसी का भाई किसी की जान, चौथे दिन कमाए इतने करोड़ रूपए

    बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) इसी ईद के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी ज्यादा क्रेज था, जो अब बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि, सलमान खान (Salman Khan) के फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और फिल्म ने पहले वीकेंड के बाद अब मंडे टेस्ट को भी पास कर लिया है। बता दें कि फिल्म की कमाई के चौथे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

    पहले वीकेंड में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई Salman Khan की फिल्म, देखें ताजा आंकड़े

    Salman Khan की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

    सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। आपको बता दें कि रविवार और शनिवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि नॉन हॉलीडे के हिसाब से फिल्म ने अच्छी कमाई की है।

    अगर हम बात करें फिल्म के पहले दिन के कारोबार की तो इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.81 करोड रुपए दूसरे दिन 25.75 करोड़ रुपए, तीसरे दिन 26.17 करोड़ रुपए जबकि चौथे दिन 10.17 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। इस हिसाब से फिल्म की कुल कमाई 78.34 करोड़ रूपए हो गई है।

    अगर हम बात करें फिल्म किसी का भाई किसी की जान की तो इसका निर्माण सलमान खान के प्रोडक्शन तले किया गया है। जिसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल और पलक तिवारी जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं।

  • पहले वीकेंड में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई Salman Khan की फिल्म, देखें ताजा आंकड़े

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, उनकी यह फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म ने पहले दिन तो कुछ खास अच्छी कमाई नहीं की लेकिन फिल्म के दूसरे दिन का कारोबार काफी जबरदस्त रहा। ईद के दिन फिल्म ने 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है और अब इसी बीच फिल्म के 3 दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।

    ईद के दिन Salman Khan की फिल्म ने की जबरदस्त कमाई, सिनेमाघरों में उमड़ी फैंस की भीड़

    Salman Khan की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

    बता दें कि, दूसरे दिन की तरह तीसरे दिन भी सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में उछाल देखने को मिला है। सलमान खान की फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 26.81 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.81 करोड, वहीं दूसरे दिन 25.75 करोड़ और तीसरे दिन फिल्म ने 26.61 करोड़ का कारोबार किया है। इस हिसाब से किसी का भाई किसी की जान फिल्म ने 3 दिनों में कुल 68.71 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।

    फिल्म के 3 दिनों में कमाई के जो आंकड़े सामने आए उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि, यह फिल्म आने वाले दिनों में और भी अच्छी कमाई कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वक्त कोई भी बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं रिलीज होने वाली है, जिसका फायदा किसी का भाई किसी की जान को मिल सकता है।

    अगर हम बात करें फिल्म की तो इसमें सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल, जस्सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जगपति बाबू और वेंकटेश जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए और इसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है।

  • Salman Khan के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सामने आया टाइगर 3 का धमाकेदार वीडियो

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में है। उनकी यह फिल्म ईद के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। जिसे दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में अच्छी खासी कमाई की है। अब इसी बीच सलमान खान (Salman Khan) की अगली फिल्म का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया की दुनिया में जमकर वायरल हो रहा है।

    सलमान खान (Salman Khan) की अगली रिलीज होने वाली फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) है, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) दबंग और स्टाइलिश लुक में स्मोकिंग करते नजर आ रहे हैं।

    ईद के दिन Salman Khan की फिल्म ने की जबरदस्त कमाई, सिनेमाघरों में उमड़ी फैंस की भीड़

    Salman Khan की Tiger 3 का वीडियो वायरल

    हालांकि अभिनेता को स्मोकिंग करते देखना उनके फैंस को काफी हैरान कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान ब्लैक कलर का पठान सूट पहने दिखाई दे रहे हैं। वह काफी स्टाइलिश लग रहे हैं, लेकिन अभिनेता का स्मोकिंग करना उनके फैंस को हैरान कर रहा है। सलमान खान का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया की दुनिया में ट्रेंड कर रहा है।

    जल्द रिलीज होगी Salman Khan की Tiger 3 फिल्म

    वीडियो में सलमान खान की फिल्म की स्टार कास्ट और निर्माता-निर्देशक भी बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में टाइगर का थीम म्यूजिक बज रहा है। आपको बता दें कि, टाइगर 3 यशराज की स्पाई यूनिवर्स की तीसरी सीरीज है। जिसमे सलमान खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं। सलमान के अलावा फिल्म में कैटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

  • बहन अर्पिता की Eid Party में छाए Salman Khan, एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ और संगीता बिजलानी ने गिराई बिजलियां

    बीते दिन यानी शनिवार को देशभर में ईद का जश्न मनाया गया। आम जनता से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स ने इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। इसी दौरान अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान शर्मा और उनके पति अभिनेता आयुष शर्मा ने अपने घर पर एक ग्रैंड ईद पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने अपने अपने खास अंदाज में एंट्री की थी। सलमान खान (Salman Khan) के अलावा खेल जगत से भी कई दिग्गजों ने एंट्री कर ईद पार्टी की रौनक बढ़ाई।

    Salman Khan को फिर से मिली जान से मारने की धमकी, राखी सावंत को मिली बहुत बड़ी चेतावनी

    Salman Khan का डैशिंग अवतार वायरल

    बहन अर्पिता खान शर्मा की ईद पार्टी में सलमान खान का एक दम डैशिंग अवतार दिखाई दिया, वो हैंडसम लग रहे थे। सलमान खान ने यहां पर ब्लैक कलर की शर्ट और डार्क ब्लू कलर की डेनिम जींस में पहुंचे थे, जिसमें वह हैंडसम लग रहे थे। वहीं इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल के नाम से मशहूर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ इस पार्टी में पहुंचे थे। सलमान खान और महेंद्र सिंह धोनी के अलावा अर्पिता की इस पार्टी में अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी ट्रेडिशनल अवतार में पहुंची थी। उन्होंने अनारकली सूट पहना हुआ था।

    Salman Khan एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी हुई शामिल

    जबकि अभिनेत्री और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी ईद पार्टी में शामिल हुई। अभिनेता आयुष्मान खुराना भी अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ अर्पिता की ईद पार्टी में शामिल हुए। शहनाज गिल भी अर्पिता खान शर्मा की ईद पार्टी में पहुंची, उन्होंने यहां पर गुलाबी रंग का शरारा पहन रखा था। वहीं श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी ब्लैक कलर की साड़ी में हॉट अंदाज में इस पार्टी में शिरकत करती नजर आई।

    अभिनेता कार्तिक आर्यन ब्लैक कलर की शर्ट में इस पार्टी में शामिल हुए थे। इसके अलावा बॉलीवुड की दबंग क्वीन कंगना रनौत भी ईद पार्टी में शामिल हुई। वहीं सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी पहुंचे थे। इसके अलावा यूलिया वंतूर और भाग्यश्री भी अपने परिवार के साथ पहुंची थी।

Exit mobile version