Tag: सलमान खान

  • GOVINDA ने एक साथ 50 फिल्में साइन कर बनाया था रिकॉर्ड, इस स्टार के आगे नहीं टिकते थे तीनों खान

    GOVINDA ने एक साथ 50 फिल्में साइन कर बनाया था रिकॉर्ड, इस स्टार के आगे नहीं टिकते थे तीनों खान

    Govinda birthday special: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों में गोविंदा(govinda) का नाम शुमार हैं. गोविंदा आज अपना 58वां बर्थडे सिलिब्रेट(58th birthday celebrate) कर रहे हैं. वह काफी टाइम से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में थे. उन्होंने  अपने एक्टिंग करियर के दौरान एक से बढ़कर एक सुपरहिट फ़िल्में दी हैं. वह अपनी शानदार कॉमेडी और डांस(dance) से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं. चलिए आज जानते उनके लिए इस मंजिल को पाना कितना कठिन और आसान था.

    गोविंदा के कॉमिक अंदाज के लोग थे दीवाने

    बॉलीवुड के इन 5 सुपरस्टारों के करियर में देखने को मिली बहुत बड़ी गिरावट, अचानक फिल्मों से हो गए हैं गायब

    एक्टर की फिल्म में उनका कॉमिक अंदाज(comic style) लोगों को खूब भाता था. उनकी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ हो या ‘हद कर दी आपने’, ऐसे कई सीन है जिन्हें आप आज भी देखकर हंस देंगे.  80 व 90 के दशक में वह करियर के पीक पर थे. उन दिनों वह जिस में काम करते थे वह फिल्म सुपर-डुपर हिट हो जाती थी. अपने टाइम वह पहले एक्टर हैं जो इंडस्ट्री के तीनों खानों को अकेले टक्कर देते थे.

    90 के दशक में जो भी GOVINDA कर सकते थे वह तो किंग खान, भाईजान और आमिर खान(amir khan) भी नहीं कर सकते थे. वहीं उस टाइम सलमान खान(salman khan) की बॉडी व खिलाड़ी कुमार का एक्शन भी उनके डांस और एक्टिंग के सामने फीका लगता था.

    ऐसे में अगर उनकी लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी जिंदगी में गरीबी भी देखी और अमीर बनकर आसमान की बुलंदियों को भी छुआ.  21 दिसंबर 1963 को गोविंदा का जन्म मुंबई में हुआ था. 21 साल की उम्र में गोविंदा कोई जानता तक नहीं था उसी लड़के ने 22 साल की उम्र में एक साथ 50 फ़िल्में साइन कर इंडस्ट्री का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

     थिएटरों के बाहर लगती थीं लम्बी कतारें

    3 सुपरस्टार जो कभी किया करते थे बॉलीवुड पर राज, आज फिल्मों से लगभग हो गए हैं गायब

    राजा बाबू, कुली नम्बर 1, दीवाना मस्ताना, बड़े मिया छोटे मिया, हीरो नम्बर 1, साजन चले ससुराल, दुलारा, शोला और शबनम, दूल्हे राजा, हसीना मान जाएगी ये कुछ ऐसी फिल्में हैं जो कि एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. उम जमाने में अगर थिएटर के बाहर खूब  भीड़ दिखती थी तो लोग समझ जाते थे. GOVINDA की नई फिल्म रिलीज हुई हैं.

    बता दें गोविंदा के पिता अरुण कुमार अहूजा(arun kumar ahuja) अपने टाइम फेमस एक्टर थे. जबकि माता निर्मला देवी(nirmla devi) एक शास्त्रीय गायिका थीं.उन्होंने कई फिल्मों में गाने गाए हैं.

  • बॉलीवुड इंडस्ट्री के 5 सबसे अमीर सितारे, जिनके पास मौजूद है बेशुमार दौलत

    5 richest stars of bollywood :  बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान(shahrukh khan) से लेकर मेगास्टार अमिताभ बच्चन(amitabh bachchan)  तक कमाई के मामले हॉलीवुड स्टार्स से पीछे नहीं हैं. इंडस्ट्री के ये दिग्गज सितारे फिल्मों में काम करें के लिए करोड़ों की फीस लेते हैं. वहीं किसी ब्रांड प्रमोशन करके भी मोटी कमाई करते हैं. ऐसा शाहरुख़ खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक सिर्फ एक्टिंग से इतने अमीर हुए है.

    ये एक्टिंग के साथ-साथ बिजेनस में भी अपने पैसे इन्वेस्ट करते हैं. इन सितारों के पास कई सारे शहरों में डूबलीप्लेक्स फ़्लैट व रेस्तरां और होटल्स भी हैं. ऐसे में चलिए आज इंडस्ट्री के 5 ऐसे स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनकी कमाई दिन-रात बढ़ रही है. वह इंडस्ट्री के सबसे अमीर अरबपतियों में से एक हैं.

    शाहरुख़ खान

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स की जब भी बात होती हैं तो शाहरुख़ खान(shahrukh khan) का नाम सबसे पहले लिया जाता हैं. हालांकि किंग खान इन दिनों ड्रग्स केस में बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से नजरें चुराते दिखाई दे रहे हैं. वहीं अगर हम शाहरुख़ के नेट वर्थ की बात करें तो वह इस टाइम 5100 करोड़ के मालिक हैं.

    मेगास्टार अमिताभ बच्चन

    हिंदी सिनेमा में शाहरुख़ के बाद दूसरे सबसे अमीर अभिनेता मेगास्टार अमिताभ बच्चन(amitabh bachchan) हैं. महानायक अमिताभ बच्चन वह दिग्गज एक्टर हैं जो कई दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. इन दिनों वह केबीसी के वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं. ऐसे में अगर उनके नेट वर्थ(net worth) की बात करें तो वह आज के समय में 2950 करोड़ रूपये के मालिक हैं.

    सलमान खान

     सुपरस्टार सलमान खान(salman khan) को इंडस्ट्री का गॉडफादर भी कहा जाता हैं. वहीं अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो उनकी फ़िल्में अच्छी स्टोरी से ज्यादा उनके नाम से चलती हैं. दबंग खान की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के पार कमाई की हैं. वह इंडस्ट्री के तीसरे सबसे अमीर आदमी हैं. उनकी कुछ संपति 2255 करोड़ रूपये हैं.

    अक्षय कुमार

    अब बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को कौन नहीं जानता हैं. वह अपनी बेहतरीन कॉमेडी व एक्शन से अक्षय कुमार(akshay kumar) सभी के दिलों पर राज करते हैं. वह साल भर में 3 से 4 फिल्मों में काम करते हैं. वहीं अगर उनकी संपत्ति की बात करें तो इस समय 2000 करोड़ रूपये के मालिक हैं.

    आमिर खान

    बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिष्ट आमिर खान(amir khan) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में रहते हैं. अभी हाल ही में उनकी और पत्नी किरण राव का तलाक हुआ था. हालांकि आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की वजह से चर्चा में हैं.  वहीं अगर उनकी प्रॉपर्टी की बात करें तो वह इस टाइम 1556 करोड़ रूपये के मालिक हैं. उन्होंने यह पैसा फिल्मों और ब्रांड प्रमोशन(brand promotion) से कमाया हैं.

  • कैटरीना कैफ का विवादों से हैं पुराना नाता, उनके ये 4 विवादों के बारे जानकर आपको होगी बेहद हैरानी

    Katrina kaif top 4 conflict : बी टाउन की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ(Katrina kaif) ने 9 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकी कौशल(Vicky Kaushal) से शादी कर ली. कैटरीना कैफ व विकी कौशल की शादी इस साल की टॉप शादियों में से एक थी. इस कपल ने राजस्थान में सिक्स फोर्ट सेंस बरवाड़ा में फेरे लिए थे. अपनी शादी की वजह से कैटरीना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

    ये कपल इन दिनों एक दूजे के साथ बेहद खुश हैं. न्यूलीवेड कपल क्व़ालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर इन्ही के बारे में बातें हो रही हैं. ऐसे में चलिए आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से एक्ट्रेस से जुड़े विवादों के बारे में बताएंगे. शायद ही अप जानते हों.

    कैटरीना कैफ ने बी-ग्रेड फिल्मों से की करियर की शुरुआत

    एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं. कैटरीना इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स सलमान खान, शाहरुख़ खान व आमिर खान (amir khan ) के साथ भी काम कर चुकी हैं. लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बी-ग्रेड फिल्मों से की थी. उन्होंने अपने करियर की पहली फिल्म बूम में बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थीं. वहीं उस दौरान इंडस्ट्री के बैड मैन गुलशन ग्रोवर के साथ उनकी एक वीडियो खूब वायरल हुई थीं. जिसके बाद उन्हें ट्रोल भी किया गया था.

    सलमान खान संग इश्क लड़ा चुकी कटरीना

    ऐश्वर्या रॉय बच्चन के बाद सलमान खान(salman khan) का नाम कैटरीना कैफ से जोड़ा जाता था. ऐसा भी कहा जाता हैं भाईजान की वजह से वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन पायीं. वहीं ये भी खबर थी कि कैट-सलमान लंबे समय तक एक-दूजे को डेट किया था. हालांकि बाद जब दबंग खान उनके साथ मारपीट पर उतर आए थे. जिसकी वजह उनका ब्रेकअप हो गया.

    एक्ट्रेस की वजह से शाहरुख़-सलमान में हो चुका झगड़ा

    बार्बी डॉल के 27वें बर्थडे पर शाहरुख़ खान(shahrukh khan) व सलमान खान झगड़ा हो गया. उनका ये विवाद काफी लंबे टाइम तक चला था. हालांकि किंग खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स मामले में फंसने के बाद सलमान उनसे मिलने उनके घर पहुंचे थे. जिससे साफ़ होता है अब इनके बीच कोई दुश्मनी नहीं हैं. दोनों का विवाद खत्म हो चुका है.

    सलमान के बाद रणबीर कपूर संग अफेयर ने बटोरी सुर्खियां

    सलमान खान से ब्रेकअप के बाद कैटरीना कैफ ने इंडस्ट्री के चार्मिंग बॉय रणबीर कपूर(ranbir kapoor) को डेट करना शुरू किया. ये दोनों लगभग 8 सालों तक रिलेशनशिप में रहे. फिर किसी वजह से इनका ब्रेकअप हो गया. हालांकि एक टाइम ये भी ख़बरें थीं कि ये दोनों एक-दूजे से बेहद प्यार करते थे और जल्द शादी भी करने वाले थे. वहीं इस कपल की अलग होने की वजह आलिया भट्ट को बताया जाता हैं.

  • SALMAN KHAN से दुश्मनी इन 5 सेलेब्स को पड़ी महंगी, करियर पर लग गया बड़ा ग्रहण

    5 Powerful enmies of Salman khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान(salman khan) अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं. इंडस्ट्री में सलमान खान की दरियादिली जितनी फेमस हैं उससे कही ज्यादा उनकी दुशमनी फेमस हैं. बॉलीवुड(bollywood) गलियारों में जो भी उनसे पंगा लेता हैं अक्सर उसके करियर पर ग्रहण लग जाता है. चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं किसे-किसे भाईजान की दुशमनी महंगी पड़ी.

    विवेक ओबेरॉय

    अपने जमाने के शानदार एक्टर विवेक ओबरॉय(vivek oberoi) को भी दबंग खान से पंगा काफी महंगा पड़ गया. बता दें सलमान संग ऐश्नवर्या से ब्रेकअप के बाद उनका नाम विवेक ओबेरॉय से जुड़ गया. जिसकी उन्हें कीमत अपने एक्टिंग करियर पर ग्रहण लगाकर चुकानी पड़ी.

    रणबीर कपूर

    इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर रणबीर कपूर(ranbir kapoor ) को भी सलमान से पंगा काफी महंगा पड़ा था. बता दें  कैटरीना कैफरणबीर कपूर 8 साल तक रिलेशन  में थे. जब भाईजान ने इनके अफेयर की ख़बरें सुनी तो उनके मन में रणबीर के लिए दुश्मनी आ गई. कैटरीना से भी दबंग खान ने बहन अर्पिता खान की शादी में नाराजगी जाहिर की थी. जिसके बाद उन्होंने कैटरीना कैफ को  कैटरीना कपूर बुला डाला.

    ऐश्वर्या राय की वजह से विवेक बने SALMAN KHAN के दुश्मन

    अनुराग कश्यप

    अनुराग कश्यप(anurag kashyap) इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर्स में से एक हैं. लेकिन अपने करियर में एक ही गलती कर दी और भाईजान से दुश्मनी मोल ले ली. बता दें दबंग-2 के लिए भाईजान ने अनुराग कश्यप के छोटे भाई अभिनव को मूवी डायरेक्ट करने के लिए प्रपोजल भेजा हुआ था. अभिनव ने सलमान के इस प्रपोजल को ठुकरा दिया. इसके बाद अरबाज खान दबंग 2 के डायरेक्टर बन गए.

    ऐसा इसलिए क्योंकि अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर एक ट्वीट पोस्ट कर दिया. पोस्ट पर लिखा SALMAN KHAN को लगता है कि वह मेरे भाई का करियर बना रहे हैं, लेकिन ‘दबंग 2’ के जरिए पहले अपने भाई के करियर पर ध्यान दे दे. बस उनकी इस पोस्ट से सलमान खान बहुत नाराज हुए और उनकी करियर पर फुल स्टॉप लगा दिया.

    अर्जित सिंह

    फेमस सिंगर अरिजीत सिंह(arjit singh) भी सलमान खान के दुश्मनों लिस्ट में जगह बना चुके हैं. दोनों के बीच विवाद एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ जब सलमान ने अरिजीत से कहा कि क्या आप सो रहे थे और इस पर सिंगर ने पलटकर जवाब दिया आप लोगों ने मुझे सुला दिया. भाईजान अरिजीत से इतने नाराज हुए कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ से  उनका गाना हटवा दिया. हालांकि बाद में अरिजीत ने माफ़ी मांगी, लेकिन दबंग खान ने माफ़ नहीं किया.

    अर्जुन कपूर

    दबंग के नए दुश्मन अर्जुन कपूर(arjun kapoor) बने हैं. अर्जुन- मलाइका जल्द शादी करने वाले हैं. शुरुआत के दिनों में जब दोनों को साथ में देखा गया तो ये देख SALMAN KHAN बौखला गए थे. जब अभिनेता को पता चला कि अर्जुन और उनकी भाभी मलाइका अफेयर चल रहा है तो उन्होंने अर्जुन से पूछा भी था लेकिन एक्टर ने साफ इंकार कर दिया था.

Exit mobile version