Tag: वूमेन बिग बेश लीग

  • सूर्य की तेज रोशनी में चौंधियाई सूजी बेट्स की आंखे, अंपायर ने इस वजह से बीच में रोक दिया फाइनल मुकाबला

    सूर्य की तेज रोशनी में चौंधियाई सूजी बेट्स की आंखे, अंपायर ने इस वजह से बीच में रोक दिया फाइनल मुकाबला

    ऑस्ट्रेलिया में वुमेन बिग बैश लीग (WBBL)का मुकाबला खेला जा रहा है। वुमेन बिग बैश लीग मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने शनिवार को नॉर्थ सिडनी ओवल में दो बार के चैंपियन सिडनी सिक्सर्स को हराकर वुमेन बिग बैश लीग को अपने नाम कर लिया है। इस दौरान सूरज की तेज रोशनी के कारण फाइनल मुकाबले को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया।

    दरअसल, इस मुकाबले में पहली इनिंग के बाद जब दूसरी इनिंग शुरू होने लगी तो उसमें 15 मिनट की देरी इस वजह से की गई क्योंकि सूरज की रोशनी सीधा सिडनी सिक्सर्स से खेल रहीं, न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सूजी बेट्स की आंखों में पड़ रही थी। हालांकि एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम तीसरे प्रयास में चैंपियन बनी है। वह 2019 और 2021 में फाइनल हारी थी।

    यहां देखे वीडियो ट्वीट

    दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे WBBL (वुमेन बिग बैश लीग) के मुकाबले को रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एडिलेड स्ट्राइकर्स की स्टार खिलाड़ी अमांडा जेड को ये कहते सुना जा सकता है कि यहां आखिर हो क्या रहा है? ये क्रिकेट है। आप सब कर क्या रहे हैं, मुझे समझ नहीं आ रहा।

    कैसा रहा वुमेंस बिग बैश लीग मैच

    इस मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स की कप्तान ताहिला मैक्ग्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। एडिलेड की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 147 रन बनाए। वहीं सिडनी सिक्सर्स को जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य मिला था। उसकी शुरुआत काफी खराब रही। 5.5 ओवर में 16 रन पर उसके चार विकेट गिर गए। सूजी वेट्स 10 रन बनाकर आउट हो गई।

    सूरज की तेज रोशनी के कारण ये अनोखा मैच रहा जो रोका गया। इस मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने सिडनी सिक्सर्स को 10 रन से हरा दिया। आपको बता दें कि इस मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स का ये पहला WBBL (वुमेन बिग बैश लीग)  खिताब है।

  • चोट लगने के कारण भारतीय कप्तान टूर्नामेंट से हुई बाहर, टीम के लिए बढ़ी गई मुश्किलें

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ऑस्ट्रेलिया में चल रहे वूमन बिग बैश लीग (WBBL) के 8वें सीजन से बाहर हो गई हैं। ये टीम और भारतीय फैंस के लिए झटका है। लंबे समय से हरमनप्रीत शानदार बल्लेबाजी करती हुई नजर आ रही थी।

    हरमनप्रीत कौर के न खेलने की क्या है वजह

    हरमनप्रीत कौर को बैक इंजरी हो गई है इसके कारण उनको टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ा है। आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 7वीं बार एशिया कप का खिताब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में अपने नाम किया था। हरमनप्रीत कौर पिछले साल महिला बिग बैश लीग में “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” रही थी. 2021 में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए हरमनप्रीत कौर ने 399 रन बनाए थे और कुल 15 विकेट झटके थे।

    उनका गेम से बाहर जाना दुर्भाग्यपूर्णः रोसेनगार्टन

    इस पर मेलबर्न रेनेगेड्स के जनरल मैनेजर जेम्स रोसेनगार्टन ने कहा,

    “हरमनप्रीत पिछले साल हमारे लिए शानदार रहीं थी और हम इस सीज़न उन्हें अपनी टीम के साथ देखना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्य से वह चोट के कारण बाहर हो गई हैं।”

    इससे पहले रोसेनगार्टन ने कहा था कि वह शुरुआती दो मैच का हिस्सा नहीं रहेंगी। हरमनप्रीत एशिया कप (Asia Cup) फाइनल के बाद टीम से जुड़ जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में उनका ध्यान रखा जाएगा। हरमनप्रीत की जगह इंग्लैंड की इव जोन्स को विदेशी खिलाड़ी के रूप में मेलबर्न की टीम में शामिल किया गया है।

    बता दें कि भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने अपने कार्यभार प्रबंधन की बात कह कर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता चुना था। इस टूर्नामेंट में अब तक मेलबर्न की टीम ने दो मैच खेले हैं और एक में जीत हासिल की है, जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

     

Exit mobile version